बैंक निफ्टी इंडेक्स भी 86 अंक चढ़कर 30,608 के स्तर पर खुला. आज जिन स्टॉक में तेजी देखने को मिली उनमें सेंचुरी प्लाई बोर्ड, थॉमस कुक, नव भारत वेंचर्स, हिमाचल फ्यूचरिस्टिक कम्युनिकेशन, आईआरबी इंफ्रा शामिल थे.
बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 38,841 अंकों पर खुला. निफ्टी में भी उछाल देखने को मिला. एनएसई का प्रमुख सूचकांक निफ्टी बाजार खुलने के समय 11561 के स्तर पर ट्रेड करता दिखाई दिया.