&format=webp&quality=medium)
मार्केट कैप (market capitalization) 26,624 करोड़ रुपए घट गया है. (Reuters)
पिछले हफ्ते शेयर बाजार (Share market) में काफी उठापटक रही है, जिसके चलते सेंसेक्स की टॉप 6 कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आई है. पिछले पांच दिनों में इन कंपनियों का मार्केट कैप (market capitalization) 26,624 करोड़ रुपए घट गया है. इसमें सबसे ज्यादा नुकसान आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) को हुआ है.
जानिए किसको हुआ नुकसान और किसको हुआ फायदा
इसके अलावा एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak mahindra bank), एसबीआई (SBI) और रिलायंस इंडसट्रीज के मार्केट कैप में भी गिरावट आई है. वहीं, पिछले पांच दिनों में टीसीएस (TCS), एचडीएफसी (HDFC), इन्फोसिस (Infosys) और आईटीसी (ITC) का बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ है.
इन कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप
इतना गिरा कंपनियों का मार्केट कैप
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
ये कंपनियां रहीं टॉप पर
बाजार पूंजीकरण के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष कंपनी बनी रही. इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और आईटीसी का स्थान रहा. पिछले सप्ताह बंबई शेयर बाजार 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 110.53 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट रही है.