सेंसेक्स की 6 कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप, पिछले 5 दिनों में हुआ 62,773 करोड़ का मुनाफा

पिछले सप्ताह बाजार (Share market) में भारी उठापटक देखने को मिली. बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स ने पहली बार बाजार में 42,000 के स्तर को पार किया, जिसके कारण सेंसेक्स की टॉप 10 में से छह कंपनियों का मार्केट कैप (market capitalization) पिछले सप्ताह बढ़ा है.
सेंसेक्स की 6 कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप, पिछले 5 दिनों में हुआ 62,773 करोड़ का मुनाफा

सेंसेक्स की टॉप 10 में से छह कंपनियों का मार्केट कैप (market capitalization) पिछले सप्ताह बढ़ा है.

पिछले सप्ताह बाजार (Share market) में भारी उठापटक देखने को मिली. बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स ने पहली बार बाजार में 42,000 के स्तर को पार किया, जिसके कारण सेंसेक्स की टॉप 10 में से छह कंपनियों का मार्केट कैप (market capitalization) पिछले सप्ताह बढ़ा है. इन कंपनियों के मार्केट कैप में 62,772.95 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है.

इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) को सबसे ज्यादा मुनाफा हुआ है. पिछले सप्ताह टीसीएस (TCS), एचयूएल, इन्फोसिस (Infosys), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak mahindra Bank) और आईटीसी (ITC) के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ है. वहीं, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), एचडीएफसी (HDFC), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का बाजार पूंजीकरण कम हो गया है.

इन कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप-

Add Zee Business as a Preferred Source
  • पिछले सप्ताह कारोबार के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण सर्वाधिक 22,827.94 करोड़ रुपए बढ़कर 4,45,778.10 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.
  • इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 20,890.58 करोड़ रुपए बढ़कर 10,02,009.11 करोड़ रुपए हो गया है.
  • इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 12,605.57 करोड़ रुपए चढ़कर 3,26,999.39 करोड़ रुपए रहा.
  • कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,599 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 3,24,455.51 करोड़ रुपए हो गया.
  • आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 2,273.86 करोड़ रुपए की तेजी के साथ 2,94,802.65 करोड़ रुपए है.
  • इसके अलावा टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 1,576 करोड़ रुपए बढ़कर 8,32,297.69 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.

इन कंपनियों के मार्केट कैप में आई गिरावट-

  • इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक के मार्केट कैप में 12,717.6 करोड़ रुपए की गिरावट आई है. इसके बाद एसबीआई का मार्केट कैप 2,83,802.65 करोड़ रुपए रह गया.
  • इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,040.83 करोड़ रुपए कम होकर 3,43,477.06 करोड़ रुपए रहा है.
  • एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,930.21 करोड़ रुपए गिरकर 6,99,881.90 करोड़ रुपए हो गया.
  • एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 726.19 करोड़ रुपए के नुकसान से 4,24,293.86 करोड़ रुपए रह गया.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

ये कंपनियां रही टॉप में
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे बड़ी कंपनी बनी रही. इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और भारतीय स्टेट बैंक का स्थान रहा. बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स में 345.65 अंक या 0.83 प्रतिशत की तेजी रही.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6