Stocks to buy: ग्लोबल अनिश्चितता का असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी देखा जा रहा है. पिछले हफ्ते बाजार में 2.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही थी. बाजार में जारी इस उतार-चढ़ाव के बहीच कॉरपोरेट डेवलपमेंट और ग्रोथ अनुमान के दम पर कई स्टॉक आकर्षक नजर आ रहे हैं. बेहतर बिजनेस आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज हाउसेस ने कुछ स्टॉक्स में निवेश की सलाह दी है. इनमें करंट प्राइस से 42 फीसदी तक का दमदार रिटर्न मिल सकता है.
1/5Bharat Electronics लिमिटेड के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 280 रुपये का है. 17 जून 2022 को शेयर का भाव 236 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 44 रुपये या करीब 19 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
2/5Britannia Industries के स्टॉक पर Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 3900 रुपये का है. 17 जून 2022 को शेयर का भाव 3,343 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 557 रुपये या करीब 17 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3/5Mahindra Lifespace Developers के शेयर में Sharekhan ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 485 रुपये का है. 17 जून 2022 को शेयर का भाव 390 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 95 रुपये या करीब 24 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
4/5Infosys लिमिटेड के शेयर में Axis Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1850 रुपये का है. 17 जून 2022 को शेयर का भाव 1,395 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 455 रुपये या करीब 33 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/5Trent के शेयर में ICICI Direct ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1470 रुपये का है. 17 जून 2022 को शेयर का भाव 1,038 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 432 रुपये या करीब 42 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)