Stocks to buy: ग्लोबल बाजारों में जारी अनिश्चितता का असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी देखा जा रहा है. पिछले हफ्ते बाजार में 2.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही थी. हालांकि, सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में रिकवरी देखी गई. बाजार में जारी इस उतार-चढ़ाव के हीच कॉरपोरेट डेवलपमेंट और ग्रोथ अनुमान के दम पर कई स्टॉक आकर्षक नजर आ रहे हैं. बेहतर बिजनेस आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज हाउसेस ने कुछ स्टॉक्स में निवेश की सलाह दी है. इनमें करंट प्राइस से 62 फीसदी तक का दमदार रिटर्न मिल सकता है.
1/5Apollo Tyres लिमिटेड के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 265 रुपये का है. 20 जून 2022 को शेयर का भाव 178 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 87 रुपये या करीब 49 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
2/5Axis Bank के स्टॉक पर Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 930 रुपये का है. 20 जून 2022 को शेयर का भाव 630 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 300 रुपये या करीब 48 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3/5Redington India के शेयर में DAM Capital ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 183 रुपये का है. 20 जून 2022 को शेयर का भाव 113 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 70 रुपये या करीब 62 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
4/5Tata Motors लिमिटेड के शेयर में Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 485 रुपये का है. 20 जून 2022 को शेयर का भाव 385 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 100 रुपये या करीब 26 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/5Cera Sanitaryware के शेयर में ICICI Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 5,592 रुपये का है. 20 जून 2022 को शेयर का भाव 4,012 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 1580 रुपये या करीब 39 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(सभी फोटो प्रतीकात्मक) (डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)