Stocks to buy: जियोपॉलिटिकल टेंशन के चलते शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी है. पिछले हफ्ते के आखिरी सेशन में बाजार अच्छी रिकवरी हासिल करने में कामयाब रहे. घरेलू बाजार में हाल की गिरावट में निचले स्तर से रिकवरी देखी गई. फंडामेंटल नजरिए से कुछ स्टॉक्स ऐसे हैं, जिनमें लंबी अवधि के नजरिए से निवेश किया जा सकता है. बेहतर आउटलुक के दम पर ब्रोकरेज हाउस शेयरखान ने कुछ शेयरों पर 12 महीने से ज्यादा के नजरिए से खरीदारी की सलाह दी है. इन शेयरों में आगे करंट प्राइस से 40 फीसदी तक का दमदार रिटर्न मिल सकता है.