अमेरिका और ईरान के बीच फौजी तनाव घटने के बाद क्रूड ऑयल (Crude Price) के साथ-साथ सोने की कीमतों (Gold rates) में कमी आई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन नरमी बनी हुई थी, लेकिन भारत में उपभोक्ताओं को पेट्रोल (Petrol Price today) और डीजल (Diesel Price today) की महंगाई से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं. उधर, सोने की चमक गुरुवार और शुक्रवार को फीकी पड़ गई.
1/69 जनवरी को सोना 766 रुपये गिरकर 40,634 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था. जबकि 10 जनवरी, शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 80 रुपये की गिरावट के साथ 40,554 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया.
2/6शुक्रवार को चांदी 200 रुपए की गिरावट के साथ 47,695 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है. गुरुवार को चांदी 47,895 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
3/6HDFC सिक्योरिटीज परामर्श प्रमुख (PCG) देवर्ष वकील के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत कमजोर रहने और ग्लोबाल शेयर मार्केट्स में तेजी के साथ जोखिम सहने की ताकत लौटने के कारण घरेलू मार्केट में सोने की कीमतों में दबाव दिखा है. रुपए में मजबूती आने से भी घरेलू बाजार में सोने की कीमतें प्रभावित हुई. शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत में तेल कीमतों में गिरावट और वैश्विक बाजार में मजबूती के रुख से भारतीय रुपया सात पैसे बढ़कर 71.14 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया.
4/6पेट्रोल दिल्ली में 5 पैसे लीटर महंगा हो गया और डीजल का दाम दिल्ली में 12 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया. दिल्ली में पेट्रोल का दाम 76 रुपये लीटर को पार कर गया है जबकि डीजल के कीमत 69 रुपये से ज्यादा है.
5/6पेट्रोल और डीजल के बारे में अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी का मानना है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में हो रही है, ऐसे में दाम बढ़ने की कोई वजह नहीं दिखाई देती है. एजेंसी के कार्यकारी निदेशक फतेह बिरोल ने कहा कि अभी वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की 10 लाख बैरल प्रतिदिन की अतिरिक्त आपूर्ति हो रही है. उन्होंने कहा कि तनाव से कच्चे तेल में तेजी आयी लेकिन इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई.
6/6जानकार बताते हैं कि अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और तब तक सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है.