पेट्रोल- डीजल के दामों में लगातार छठे दिन गिरावट, जानिए एक लीटर के क्या हो गए दाम

पेट्रोल (Petrol price today) और डीजल (Diesel Price Today) के दामों में लगातार छठे दिन गिरावट जारी रही है. मंगलवार 11.02.2020 फरवरी 2020 को पेट्रोल के दामों में 17 पैसे सस्ता हुआ है. वहीं डीजल लगभग 22 पैसे सस्ता हुआ है.
पेट्रोल- डीजल के दामों में लगातार छठे दिन गिरावट, जानिए एक लीटर के क्या हो गए दाम

पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार छठे दिन गिरावट (फाइल फोटो)

पेट्रोल (Petrol price today) और डीजल (Diesel Price Today) के दामों में लगातार छठे दिन गिरावट जारी रही है. मंगलवार 11.02.2020 फरवरी 2020 को पेट्रोल के दामों में 17 पैसे सस्ता हुआ है. वहीं डीजल लगभग 22 पैसे सस्ता हुआ है. अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में गिरावट के चलते तेल के दामों में ये गिरावट देखी जा रही है. दिल्ली में मंगलवार को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 71.94 रुपये प्रति लीटर रही. वहीं एक लीटर डीजल के लिए 64.87 रुपये चुकाने होंगे.

दिल्ली सहित अन्य महानगरों में रहे ये रेट

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत (Petrol price in Delhi) 71.94 रुपए प्रति लीटर रही. वहीं दिल्ली में डीजल 64.87 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77.6 रुपये प्रति लीटर रही जबिक डीजल की कीमत 67.98 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई. इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 74.58 रुपये प्रति लीटर रही. जबिक डीजल की कीमत 67.19 रुपये प्रति लीटर रही. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 74.73 रुपये रही. जबिक डीजल की कीमत 68.50 रुपये प्रति लीटर रही.

Add Zee Business as a Preferred Source

सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं. पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है. इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है.

इस तरह जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सुबह 06 बजे रेट जारी करती हैं. सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीज़ल का रेट चेक करने के लिए आप 92249 92249 नंबर पर sms भेजकर भाव पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6