बाहर निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल का भाव, सिर्फ एक मैसेज से इस तरह लगाएं पता
लॉकडाउन 4 के बीच अगर आप भी आज किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो उससे पहले पेट्रोल-डीजल का भाव जरूर जान लें. आज हम आपको बताते हैं कि आप कैसे घर पर बैठे सिर्फ एक मैसेज के जरिए कैसे अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव जान सकते हैं.
आज देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
आज देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
Petrol Price Today: देशभर में जैसे-जैसे लॉकडाउन से ढील मिल रही है, पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की मांग में भी इजाफा हो रहा है. अप्रैल की तुलना में मई में तेल की मांग में इजाफा हुआ है. लॉकडाउन 4 के बीच अगर आप भी आज किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो उससे पहले पेट्रोल-डीजल का भाव जरूर जान लें. आज हम आपको बताते हैं कि आप कैसे घर पर बैठे सिर्फ एक मैसेज के जरिए कैसे अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव जान सकते हैं. हालांकि आज देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है-
इस तरह पता कर सकते हैं आज के ताजा भाव
पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.
जानिए 24 मई को पेट्रोल-डीजल के भाव -
शहर का नाम | पेट्रोल/रुपए लीटर | डीजल/रुपए लीटर |
दिल्ली | 71.26 | 69.39 |
मुंबई | 73.30 | 65.62 |
चेन्नई | 75.54 | 68.22 |
कोलकाता | 76.31 | 66.21 |
TRENDING NOW
राज्य सरकार ने बढ़ाए दाम
लॉकडाउन 3.0 में कई राज्यों ने पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा दिया जिसकी वजह से रेट्स में कुछ बदलाव हुआ है, लेकिन तेल कंपनियों की ओर से पिछले दो महीने में रेट्स नहीं बढ़ाए गए हैं.
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चेन्नई, यूपी, झारखंड और ओडिशा राज्यों में सरकार ने वैट बढ़ाया था. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव प्रति लीटर 71.26 रुपए तथा डीजल का भाव प्रति लीटर 69.39 रुपए है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं.
09:43 AM IST