आज फिर सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

एक दिन की स्थिरता के बाद आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे की गिरावट आई है, जिसके बाद यहां एक लीटर (Petrol price in delhi) पेट्रोल की कीमत 74.65 रुपए हो गई है.
आज फिर सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे की गिरावट आई है. 

देश में गुरुवार को पेट्रोल-डीजल (petrol price today) की कीमतों में राहत मिली है. वहीं बुधवार को पेट्रोल और डीजल (Diesel price today) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. एक दिन की स्थिरता के बाद आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे की गिरावट आई है, जिसके बाद यहां एक लीटर (Petrol price in delhi) पेट्रोल की कीमत 74.65 रुपए हो गई है. वहीं डीजल की कीमत (Diesel price in delhi) में 20 पैसे की राहत मिली है. इस राहत के बाद आपको एक लीटर डीजल के लिए 67.86 रुपए खर्च करने होंगे.

मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 17 पैसे घटकर 80.25 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 71.15 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं.

कोलकाता में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
इसके अलावा कोलकाता में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं. पेट्रोल की कीमत 16 पैसे घटकर 77.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 19 पैसे रहात मिली है. इस राहत के बाद कोलकातावासियों को एक लीटर डीजल के लिए 70.22 रुपए खर्च करने होंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

चेन्नई में भी गिरी कीमतें
चेन्नई में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट आई है. पेट्रोल की कीमत कल के मुकाबले 18 पैसे घटकर 77.54 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत कल के मुकाबले 20 पैसे घटकर 71.70 रुपए प्रति लीटर हो गई है है.

सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं. पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है. इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

इस तरह जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सुबह 06 बजे रेट जारी करती हैं. सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल-डीज़ल का रेट चेक करने के लिए आप 92249 92249 नंबर पर sms भेजकर भाव पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6