VPRPL IPO में लगाया है पैसा? शेयर अलॉटमेंट आज, ऐसे चेक करें स्टेटस

VPRPL IPO: प्राइमरी मार्केट में जोरदार हलचल है. एक के बाद एक IPO खुल रहे हैं. इसमें Vishnu Prakash R Punglia IPO भी शामिल है. अगर आपने भी IPO में पैसा लगाया है, तो जरूरी अपडेट है.
VPRPL IPO में लगाया है पैसा? शेयर अलॉटमेंट आज, ऐसे चेक करें स्टेटस

VPRPL IPO: प्राइमरी मार्केट में जोरदार हलचल है. एक के बाद एक IPO खुल रहे हैं. इसमें Vishnu Prakash R Punglia IPO भी शामिल है. अगर आपने भी IPO में पैसा लगाया है, तो जरूरी अपडेट है. IPO में आज शेयर अलॉटमेंट है. शेयर अलॉटमेंट चेक करने की प्रक्रिया बेहद आसान है. घर बैठे ऑनलाइन इसे चेक किया जा सकता है. बता दें कि VPRPL IPO अंतिम दिन 87.82 गुना भरकर बंद हुआ था.

ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

1- NSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं, जोकि https://www.nseindia.com/ है,
2- यहां पहुंचकर अगले पेज पर‘equity’ का ऑप्शन चुनें और ड्रॉपडाउन में ‘VPRPL IPO’ का चुनाव करें.
3- पेज ओपन होते ही एप्लीकेशन नंबर और PAN कार्ड नंबर डीटेल भरें
4- अब 'I am not a robot' को वेरिफाई करिए. फिर सबमिट बटन को क्लिक करिए.
5- इसके बाद VPRPL IPO शेयर अलॉटमेंट का स्टेट्स खुल जाएगा. यहां देख सकते हैं कि IPO में शेयर अलॉट हुआ या नहीं.

Add Zee Business as a Preferred Source

VPRPL IPO

कैटेगरी सब्सक्रिप्शन
QIB 171 गुना
NII 111 गुना
रिटेल 32 गुना
कुल 87.82 गुना

कब लिस्ट होगा शेयर?

IPO में पैसा लगाने की आखिरी तारीख 28 अगस्त रही. शेयर BSE और NSE पर 5 सितंबर को हो सकता है. ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्ट्स यानी DRHP फाइलिंग के मुताबिक कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 308.88 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए 3.12 करोड़ फ्रेश शेयर जारी होंगे.

Vishnu Prakash R Punglia IPO

24 से 28 अगस्त तक खुला रहा
प्राइस बैंड: ₹94-99/शेयर
लॉट साइज: 150 शेयर
न्यूनतम निवेश: 14,850 रुपए

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें