आज से JNK India IPO में पैसा लगाने का मौका, हर लॉट में मिलेंगे 36 शेयर, अगले हफ्ते होगी लिस्टिंग

IPO News: निवेशकों IPO में 25 अप्रैल तक बोली लगा सकते हैं. बता दें कि कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 649.5 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है.
आज से JNK India IPO में पैसा लगाने का मौका, हर लॉट में मिलेंगे 36 शेयर, अगले हफ्ते होगी लिस्टिंग

IPO News: निवेशकों के लिए प्राइमरी मार्केट में निवेश का एक बार फिर मौका बन गया है. आज यानी 23 अप्रैल से JNK India का IPO खुल गया है. इसके लिए प्राइस बैंड 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 395 से 415 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. निवेशकों IPO में 25 अप्रैल तक बोली लगा सकते हैं. बता दें कि कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 649.5 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. IPO में निवेशकों को हर लॉट में 36 शेयर मिलेंगे. इसके लिए न्यूनतम 14,940 रुपए का बोली लगाना होगा.

JNK India IPO से जुड़ी जरूरी बातें

  • इश्यू 23 से 25 अप्रैल तक खुलेगा
  • प्राइस बैंड: ₹395 से 415 प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 36 शेयर
  • इश्यू साइज: 649.5 करोड़ रुपए
  • फ्रेश इश्यू: 300 करोड़ रुपए
  • OFS: 349.5 करोड़ रुपे
  • लिस्टिंग: 30 अप्रैल
  • न्यूनतम निवेश: 14,940 शेयर
Add Zee Business as a Preferred Source

फ्रेश इश्यू और OFS में जारी होंगे शेयर

JNK India IPO में 300 करोड़ रुपए तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा प्रोमोटर्स और मौजूदा शेयरहोल्डर्स 84.21 लाख इक्विटी शेयरों की OFS के जरिए करेंगे. OFS के जरिए कंपनी 349.5 करोड़ रुपए जुटाएगी. कंपनी पब्लिक इश्यू से जुटाई रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा. IPO के लिए लीड मैनेजर्स IIFL Securities और ICICI Securities हैं.

JNK India का क्या है कारोबार

JNK India तेल रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल प्लांट्स जैसे प्रोसेस्ड इंडस्ट्रीज के लिए हीटिंग इक्विपमेंट बनाती है. ये डिज़ाइन से लेकर इंस्टॉलेशन तक सब कुछ संभालती है. हीटिंग इक्विपमेंट में 27% मार्केट शेयर है. कंपनी घरेलू और इंटरनेशनल दोनों मार्केट में सर्विस प्रोवाइड करता है.

31 मार्च, 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी के 17 भारतीय क्लाइंट्स रहे और 7 विदेशी ग्राहक भी रहे. क्लाइंट् स में IOC, टाटा प्रोजेक्ट्स, RCF और नुमालीगढ़ रिफाइनरी जैसे ग्राहक शामिल हैं. यूरोप, ओमान और मिडिल ईस्ट में भी कंपनी के ग्राहक हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6