&format=webp&quality=medium)
IRM Energy IPO: प्राइमरी मार्केट में कैडिलाफार्मा की ग्रुप कंपनी IRM एनर्जी का IPO शुक्रवार को बंद होने जा रहा. 18 अक्टूबर से खुले पब्लिक इश्यू को निवेशक पसंद कर रहे. IPO 2 दिन में 4.4 गुना भर चुका है. पहले दिन तक IPO 1.92 गुना भरा था. बता दें कि IRM Energy सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी हुई कंपनी है. कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 545 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने IPO का एनलिसिस किया है.
मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने IRM Energy IPO पर निवेशकों को कहा कि इसमें छोटे लिस्टिंग गेन और लॉन्ग टर्म के लिए पैसे लगाएं. IPO को लेकर पॉजिटिव बात यह है कि इसके पैरेंटेज मजबूत हैं. फाइनेंशियल्स ट्रैक रिकॉर्ड भी दमदार हैं. ग्रोथ आउटलुक भी मजबूत हैं. हालांकि, सेगमेंट में कंपिटिशन काफी ज्यादा है. इसके वैल्युशंस भी ठीकठाक है. इसके अलावा लॉन्ग गेस्टेशन पीरियड है.
IRM एनर्जी, कैडिलाफार्मा की ग्रुप कंपनी है, जो सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन का कारोबार करती है. कंपनी की स्थापना 1 दिसंबर 2015 को हुई. कंपनी का कामकाज जुलाई 2017 में शुरू हुआ. IRM एवर्जी का मुख्यतौर पर CNG और PNG सप्लाई का बिजनेस है, जिसकी मौजूदगी गुजरात के बनासकांठा, फतेहगढ़ साहिब और दीव और गिर सोमनाथ में है.
IRM एनर्जी ने DRHP फाइलिंग में बताया कि 31 मार्च 2023 तक मुनाफा 63 करोड़ रुपए का रहा, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 128 करोड़ रुपए था. PAT मार्जिन में भी सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई है. यह 23.4% से घटकर 6.1% रहा. इस दौरान कामकाजी मुनाफा यानी EBITDA 112.2 करोड़ रुपए का रहा. पिछले वित्त वर्ष में EBITDA 186.3 करोड़ रुपए रहा था.
IPO खुलने से पहले ज़ी बिजनेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में IRM एनर्जी के मैनेजमेंट ने बताया था कि कंपनी 545 करोड़ IPO प्रोसीड में से 307 करोड़ का इस्तेमाल तमिलनाडु में विस्तार के लिए किया करेगी. कंपनी पर इस समय कुल 300 करोड़ रुपए का कर्ज है. इसमें से 135 करोड़ रुपए का भुगतान IPO प्रोसीडिंग से किया जाएगा. बातचीत में मैनेजमेंट ने बताया कि PNG कारोबार की तुलना में CNG से ज्यादा मुनाफा होता है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें