&format=webp&quality=medium)
ECOS Mobility IPO Listing: ड्राइवर के साथ ट्रांसपोर्ट सर्विसेज़ देने वाली कंपनी ECOS (India) Mobility & Hospitality Ltd. का IPO (Initial Public Offer) बुधवार (3 सितंबर) को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो गया है. कंपनी का ये OFS (Offer for Sale) आईपीओ 28 अगस्त से खुलकर 30 अगस्त को बंद हुआ था. इसका प्राइस बैंड 318-334 रुपये प्रति शेयर था. इस प्राइस बैंड के मुकाबले कंपनी का शेयर 17% के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है. BSE पर इसकी लिस्टिंग 391.30 रुपये के भाव पर हुई है.
मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने इस आईपीओ में लिस्टिंग गेन के लिए पैसे लगाने की सलाह दी थी. अगर पॉजिटिव-निगेटिव की बात करें तो कंपनी के प्रमोटर्स अनुभवी है. पिछला साल फाइनेंशियल तौर पर मजबूत रहा है. कैश फ्लो भी पॉजिटिव है. असेट लाइट बिजनेस मॉडल है. प्रीमियम बिजनेस पर फोकस से मार्जिन में सुधार होगा. कंपनी के ग्रोथ आउटलुक भी अच्छा दिख रहा है.
आईपीओ में बहुत ज्यादा बुलिश राय नहीं आई थी क्योंकि पूरा IPO OFS आधार पर लाया गया था, यानी फंडिंग पर कंपनी को पैसा नहीं मिलेगा. असंगठित क्षेत्र से इनको बड़ा कॉम्प्टिशन मिलेगा. और कंपनी ने आईपीओ के पहले बस पिछले साल ही मजबूत वित्तीय ग्रोथ दिखाई है. और मौजूदा वित्तीय स्थिति के मुकाबले इनका वैल्युएशन महंगा दिख रहा है. लॉन्ग टर्म का व्यू बनाने के लिए भविष्य की संभावनाओं और गाइडेंस की जरूरत है.