शेयर बाजार की हुई फ्लैट शुरुआत, सेंसेक्स 41,000 के पार, निफ्टी 12170 के करीब खुला

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एशियाई और ग्लोबल बाजारों की कमजोर शुरुआत हुई है. इसका असर भारतीय बाजारों (Share market) पर भी देखने को मिल रहा है. मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी ने लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन बाजार खुलने कुछ ही मिनट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में ट्रेड करने लगे. सें
शेयर बाजार की हुई फ्लैट शुरुआत, सेंसेक्स 41,000 के पार, निफ्टी 12170 के करीब खुला

सेंसेक्स (BSE Sensex) ने 41,377.04 के स्तर पर ओपनिंग की

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एशियाई और ग्लोबल बाजारों की कमजोर शुरुआत हुई है. इसका असर भारतीय बाजारों (Share market) पर भी देखने को मिल रहा है. मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी ने लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन बाजार खुलने कुछ ही मिनट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में ट्रेड करने लगे. सेंसेक्स (BSE Sensex) ने 41,377.04 के स्तर पर ओपनिंग की वहीं, निफ्टी (NSE NIfty) ने 12,174.55 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की.

बैंक निफ्टी में आई बिकावली
बैंक निफ्टी आज 93 अंकों की गिरावट के साथ 30,910 के स्तर पर कारोबार कर रही है.

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो यूपीएल (UPL), एशियन पेंट्स (Asian Paints), कोल इंडिया (Coal India), आईओसी (IOC), टाइटन (Titan), बजाज ऑटो (Bajaj Auto), ब्रिटानिया, यस बैंक (Yes Bank) और एनटीपीसी (NTPC) के शेयर हरे निशान पर खुले हैं. वहीं, अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), पावर ग्रिड (Power Grid), इंफ्राटेल (Infratel), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), इंफोसिस (Infosys), टाटा स्टील (Tata Steel), एसबीआई (SBI), ग्रासिम और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

सेक्टोरियल इंडेक्स में हो रहा मिलाजुला कारोबार
सेक्टोरियल इंडेक्स में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. बीएसई हेल्थकेयर, बीएसई आईटी और बीएसई टेक सेक्टर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं, बीएसई ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबिल्स, बीएसई एफएमसीजी, बीएसई मेटल, ऑयल एंड गैस और बीएसई पीएसयू सेक्टर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

BSE स्मॉलकैप हरे निशान पर कर रहा ट्रेड
BSE स्मॉलकैप और CNX मिडकैप इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा BSE मिडकैप इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहा है. BSE स्मॉलकैप इंडेक्स 6 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 14778.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. CNX मिडकैप इंडेक्स 20.80 अंकों की तेजी के साथ 18210.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा BSE मिडकैप इंडेक्स 5.79 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 15696.02 के स्तर पर बना हुआ है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

6 पैसे कमजोर खुला रुपया
शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर खुला है. आज रुपया 6 पैसे की कमजोरी के साथ 71.33 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, गुरूवार को यह 71.26 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6