6 टॉप कंपनियों का मार्केट कैप में जबरदस्त उछाल, 6.8 लाख करोड़ का हुआ HDFC Bank

Sensex की 10 प्रमुख कंपनियों में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप में 1.26 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. इनमें कोटक महिंद्रा बैंक, ICICI बैंक और HDFC Bank शामिल हैं.
6 टॉप कंपनियों का मार्केट कैप में जबरदस्त उछाल, 6.8 लाख करोड़ का हुआ HDFC Bank

बीते सप्ताह HDFC बैंक का मार्केट कैप बढ़कर 6,80,645.09 करोड़ रुपये, ICICI बैंक का 20,603.11 करोड़ रुपये बढ़कर 2,90,132.25 करोड़ रुपये हो गया.

सेंसेक्स (Sensex) की 10 प्रमुख कंपनियों में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप (Market capitalization) में बीते सप्ताह 1.26 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. इनमें कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) शामिल हैं.

शुक्रवार को समाप्त हुए में बढ़त दर्ज करने वाली कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी (ITC) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) हैं. वहीं भारतीय स्टेट बैंक (SBI), इन्फोसिस, एचडीएफसी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS) के बाजार पूंजीकरण (Market Cap) में गिरावट देखी गई है.

एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 24,098.72 करोड़ रुपये बढ़कर 6,80,645.09 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का 20,603.11 करोड़ रुपये बढ़कर
2,90,132.25 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक का 20,213.04 करोड़ रुपये बढ़कर 3,14,037.87 करोड़ रुपये, आईटीसी का 18,158.46 करोड़ रुपये बढ़कर 3,10,725.34 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 8,659.25 करोड़ रुपये बढ़कर 4,35,062.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

Add Zee Business as a Preferred Source

वहीं दूसरी ओर एसबीआई की बाजार हैसियत में सबसे अधिक गिरावट आई. इसका मार्केट कैप 18,250.8 करोड़ रुपये घटकर 2,51,004.70 करोड़ रुपये पर आ गया. इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 9,771.22 करोड़ रुपये घटकर 3,36,022.65 करोड़ रुपये रह गया.

टीसीएस का मार्केट कैप 3,339.62 करोड़ रुपये घटकर 7,71,752.96 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 2,742.77 करोड़ रुपये घटकर 3,51,528.17 करोड़ रुपये रह गया. बाजार पूंजीकरण के आधार पर रैंकिंग में शीर्ष पर रिलायंस इंडस्ट्रीज रही. इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का स्थान रहा.

पिछले सप्ताह बंबई शेयर बाजार के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (Sensex) में 807.95 अंक या 2.12 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6