&format=webp&quality=medium)
Gold-Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार एक्शन जारी है. घरेलू वायदा बाजार में सोने का भाव करीब 100 रुपए की गिरावट के बावजूद 59000 रुपए के लेवल के ऊपर टिका हुआ है. इसी तरह चांदी में भी लगभग 250 रुपए तक की गिरावट दर्ज की जा रही है. MCX पर चांदी का रेट 70800 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है.
इजरायल और हमास के बीच युद्ध से इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत 1900 डॉलर के ऊपर है. हालांकि, आज हल्की गिरावट के साथ 1928 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है. चांदी की कीमत भी हल्की गिरावट के साथ 22.66 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रही.
केडिया कमोडिटीज के अजय केडिया ने कहा कि बुलियन मार्केट में तेजी रहेगी. इसलिए निवेशकों को बुलियन मार्केट में खरीदारी की सलाह है. MCX पर सोने को 58800 रुपए के स्टॉपलॉस पर खरीदें. 10 ग्राम सोने का भाव 59700 रुपए तक पहुंच सकता है. चांदी की कीमत भी 71800 रुपए तक पहुंच सकती है. इसके लिए 70200 रुपए प्रति किलोग्राम का स्टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करें.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें