&format=webp&quality=medium)
Gold Silver Price Today: बुलियन मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार एक्शन है. घरेलू वायदा बाजार में सोने का भाव 120 रुपए चढ़कर 58059 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है. चांदी की कीमत में भी 250 रुपए की उछाल दर्ज की जा रही है. MCX पर चांदी की कीमत 69680 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है.
इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 1890 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है. इसी तरह चांदी की कीमत भी 22.25 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रही है.
कमोडिटी मार्केट के जानकार और HDFC सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता ने कहा कि बुलियन मार्केट में तेजी जारी रहेगी. इसलिए सोने और चांदी में खरीदारी की राय है. MCX पर सोने को 57250 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदें. इसका भाव 58200 से 58300 रुपए तक जा सकता है. चांदी की कीमत भी 70000 रुपए प्रति किलोग्राम तक जा सकता है. चांदी के लिए 68200 रुपए का स्टॉपलॉस लगाएं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें