&format=webp&quality=medium)
Gold Silver Price Today: इजरायल और हमास युद्ध के बीच नई खबरें ना आने का असर बुलियन मार्केट में भी देखने को मिल रहा है. घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी में जारी तूफानी तेजी अब स्थिर हो गई है. सोने की कीमत आज हल्की मजबूती के साथ 57650 रुपए प्रति ग्राम के ऊपर ट्रेड कर रहा है. इसी तरह चांदी की कीमत भी 100 रुपए की मामूली तेजी के साथ 69000 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई है.
इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में तेज एक्शन है. कॉमैक्स पर सोने का भाव हल्का फिसल गया है, जोकि 1870 डॉलर प्रति ऑन्स के पास आ गया है. दूसरी ओर चांदी की कीमत में हल्की मजबूती दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर चांदी का भाव 22 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रही है.
कमोडिटी बाजार के जानकार और पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज कुमार जैन ने चांदी पर बुलिश राय दी है. उन्होंने निवेशकों को खरीदारी की राय दी है. मनोज कुमार जैन ने कहा कि MCX पर चांदी में 68100 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें. इसकी कीमत ऊपर में 69500 रुपए प्रति किलोग्राम तक जाएगा.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें