Gold Silver Price Today: सोने और चांदी में हल्की मजबूती, दिवाली से पहले क्या है भाव?

Gold Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में लगातार सुस्ती देखने को मिल रहा है. बुलियन मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में सपाट कारोबार दर्ज की जा रही है.
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी में हल्की मजबूती, दिवाली से पहले क्या है भाव?

Gold Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में लगातार सुस्ती देखने को मिल रहा है. बुलियन मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में सपाट कारोबार दर्ज की जा रही है. MCX पर सोने और चांदी की कीमत में सपाट कारोबार की वजह ग्लोबल संकेत हैं. क्योंकि इंटरनेशनल मार्केट में बुलियन मार्केट में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है.

घरेलू बाजार में सोना-चांदी

MCX पर सोने का भाव करीब 50 रुपए की मामूली उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. सोने का रेट 60390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि चांदी का भाव हल्की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा. MCX पर चांदी 24 रुपए फिसल गई है. 1 किलोग्राम चांदी का भाव 70610 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही.

Add Zee Business as a Preferred Source

इंटरनेशनल मार्केट में सोना

इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने और चांदी की कीमत में मिलाजुला एक्शन देखने को मिल रहा. मिडिल ईस्ट में तनाव का ट्रिगर बुलियन मार्केट के लिए कमजोर हो रहा. निवेशकों की नजर ब्याज दरों पर US FED के फैसले पर है. इसके चलते कॉमैक्स पर सोने का भाव 2 हफ्तों के निचले स्तर पर आ गया है. कॉमैक्स पर सोने का रेट 1973 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा. जबकि चांदी 22.56 डॉलर प्रति ऑन्स पर आ गई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6