सोने और चांदी की लौटी चमक, 10 ग्राम गोल्ड का भाव ₹60200 के पार, अब आगे क्या?

सोने और चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अपडेट है. आज दोनों की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर सोने का भाव 310 रुपए बढ़ गया है.
सोने और चांदी की लौटी चमक, 10 ग्राम गोल्ड का भाव ₹60200 के पार, अब आगे क्या?

सोने और चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अपडेट है. आज दोनों की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर सोने का भाव 310 रुपए बढ़ गया है, जिससे 10 ग्राम सोने का भाव 60230 रुपए के पार पहुंच गया है. इसी तरह चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रहा है. MCX पर चांदी 140 रुपए महंगी होकर 72732 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रही है.

इंटरनेशनल मार्केट में भाव

विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 2000 डॉलर प्रति ऑन्स के लेवल पर पहुंच गया है. इसी तरह चांदी में भी तेज उछाल देखने को मिल रही है. कॉमैक्स पर चांदी का रेट 24 डॉलर प्रति ऑन्स के पार पहुंच गया है. सोने और चांदी की कीमतों में आई जोरदार उछाल की वजह कमजोर हुआ डॉलर है. क्योंकि फेड ब्याज दरों बढ़ोतरी रोक सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

आगे के लिए क्या है आउटलुक?

मौजूदा स्तरों पर सोने में तेजी दर्ज की जा रही है. लेकिन आगे क्या आउटलुक है? इसके लिए कुंवरजी के रवि दियोरा ने कहा कि सोने की कीमतों में आगे भी तेजी देखने को मिल सकता है. MCX पर सोने का भाव 60600 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच सकता है. इसके लिए 59800 रुपए का स्टॉप लॉस लगाकर चलें.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6