Gold Price Today: सोने-चांदी में छाई सुस्ती, चेक कर लें आज ताजा रेट्स

Gold Price Today: ग्लोबल मार्केट में दोनों की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. दरअसल, निवेशकों की नजर US FED का ब्याज दरों में कटौती के एक्शन पर है. साथ ही डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में भी नरमी देखने को मिल रहा है.
Gold Price Today: सोने-चांदी में छाई सुस्ती, चेक कर लें आज ताजा रेट्स

Gold Price Today: घरेलू बुलियन मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में सपाट कारोबार देखने को मिल रहा है. जबकि ग्लोबल मार्केट में दोनों की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. दरअसल, निवेशकों की नजर US FED का ब्याज दरों में कटौती के एक्शन पर है. साथ ही डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में भी नरमी देखने को मिल रहा है.

घरेलू बाजार में सोना

घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें सपाट हैं. MCX पर सोने का भाव 63000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है. जबकि रिकॉर्ड लेवल 64063 रुपए है. इसी तरह चांदी की का रेट भी 75025 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

विदेशी बाजार में सोना-चांदी

घरेलू बाजार के ठीक उलट विदेशी बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही. कॉमैक्स पर सोने का रेट 2075 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा. चांदी की कीमत भी 24.47 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रही. इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट की नजर ब्याज दरों पर US FED के एक्शन का असर देखने को मिल रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6