Gold on Record High: सोने के भाव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ₹63800 के पार; दिसंबर अंत तक कहां जाएगा रेट?

Gold on Record High: घरेलू बाजार हो या फिर ग्लोबल मार्केट दोनों पर ही सोने की कीमतों ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं. MCX पर सोने का भाव पहली बार 63800 रुपए के ऊपर निकल गया.
Gold on Record High: सोने के भाव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ₹63800 के पार; दिसंबर अंत तक कहां जाएगा रेट?

Gold on Record High: मिडिल ईस्ट में युद्द फिर से भड़कने की खबर से बुलियन मार्केट में जोरदार तेजी देखने को मिल रही. घरेलू बाजार हो या फिर ग्लोबल मार्केट दोनों पर ही सोने की कीमतों ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं. MCX पर सोने का भाव पहली बार 63800 रुपए के ऊपर निकल गया. कॉमैक्स पर भी सोना 2100 डॉलर के रिकॉर्ड स्तरों के ऊपर निकल गया है. ऐसे में सवाल है कि इस दिसंबर के अंत तक सोने का भाव कहां तक जाएगा?

रिकॉर्ड स्तर पर सोने का भाव

MCX पर सोने का भाव 63880 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा. इंट्राडे में सोने का रेट 600 रुपए तक उछला. इसी तरह कॉमैक्स पर भी सोने का भाव रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है. कॉमैक्स पर सोने का रेट 2104 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा. एनलिस्ट्स मान रहे हैं कि कॉमैक्स पर सोने की कीमतों में तेजी जारी रहने वाली हैं. ऐसे में घरेलू मार्केट में भी सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

सोने में तेजी की 7 बड़ी वजह

1.डॉलर इंडेक्स गिरावट, इस हफ्ते 102.50 के करीब पहुंचा
2. हमास-इजरायल युद्द फिर बढ़ने का डर
3.US की 10 साल की बॉन्ड यील्ड ढाई महीने के निचले स्तर तक पहुंचा
4. बॉन्ड यील्ड 4.3% पर पहुंची
5. बाजार को US में दरें और बढ़ने की उम्मीद नहीं
6. बाजार में दरें कटौती की चर्चा
7. बड़े निवशकों की खरीदारी बढ़ी

दिसंबर अंत तक कहां जाएगा सोना?

ब्रोकरेज हाउस लक्ष्य
कोटक 64,000
निर्मल बंग 64,000
मोतीलाल ओसवाल 64,000
पैराडाइम कमोडिटी 64,000
एंजेल वन 64,000
(~/10 ग्राम)
चांदी की कीमतें भी उछली

MCX पर चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है. 1 किलोग्राम चांदी का भाव 76858 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही. जबकि ऑलटाइम हाई रेट 78590 रुपए प्रति किलोग्राम है. हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमतों में मामूली दबाव देखने को मिल रहा. कॉमैक्स पर चांदी की कीमत 25.84 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रही है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6