Bakra Eid market holiday: आज बंद रहेंगे बाजार, NSE-BSE समेत इन एक्सचेंज पर नहीं होगी ट्रेडिंग

Stock market holiday, Bakra Eid holiday: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बंद रहेंगे. बकरीद (Bakra Eid) के चलते कैपिटल मार्केट के साथ-साथ मनी मार्केट में भी छुट्टी रहेगी.
Bakra Eid market holiday: आज बंद रहेंगे बाजार, NSE-BSE समेत इन एक्सचेंज पर नहीं होगी ट्रेडिंग

Bakra Eid market holiday

Stock market holiday, Bakra Eid holiday: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बंद रहेंगे. बकरीद (Bakra Eid) के चलते कैपिटल मार्केट के साथ-साथ मनी मार्केट में भी छुट्टी रहेगी. इसके तहत BSE और NSE पर इक्विटी, डेरिवेटिव समेत करेंसी डेरिवेटिव में ट्रेडिंग नहीं होगी. साथ ही फॉरेक्स मार्केट भी बंद रहेंगे. अब सभी बाजार कल यानी 30 जून को खुलेंगे.

करेंसी और कमोडिटी मार्केट बंद रहेंगे?

इक्विटी मार्केट के साथ करेंसी और कमोडिटी मार्केट में भी आज छुट्टी है. करेंसी मार्केट में 30 जून को कारोबार होगा. वहीं, MCX पर ट्रेडिंग के लिए मॉर्निंग सेशन बंद रहेंगे. लेकिन शाम को ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी. इसके तहत कमोडिटी मार्केट शाम 5 बजे से खुल जाएंगे, जो कि रात 11:30/ 11:55 बजे तक खुले रहेंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

पहले बुधवार को छुट्टी का किया था ऐलान

एक्सचेंजों ने पहले बुधवार यानी 28 जून को छुट्टी का ऐलान किया था, जबकि बकरीद 29 जून को है. इसलिए अंतिम समय में इसे छुट्टी का तारीख को बदलकर 29 जून किया गया. इसके चलते मंथली एक्सपायरी बुधवार को रही. बाजार में अगली सार्वजनिक छुट्टी अगस्त में होगी.

2023 में कब बंद रहेंगे बाजार?

Stock Market holiday List

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6