Startup Incentive Scheme: भारत दुनिया का तीसरे सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम में बदल गया है. DPIIT के साथ रजिस्टर्ड 90,000 से अधिक स्टार्टअप ने प्रत्यक्ष रूप से 10 लाख नौकरियों के साथ-साथ अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अनेक अवसर पैदा किए हैं. अगर आप भी स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो अच्छा मौका है. बिहार सरकार स्टार्टअप शुरू करने का सुनहरा अवसर दे रही है. इसके तहत स्टार्टअप शुरू करने वाले को 10 लाख रुपये तक के कैपिटल फंडिंग दी जा रही है. आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ. (Image- Canva)
1/4बिहार सरकार के उद्योग विभाग के मुताबिक, राज्य सरकार द्वारा नए विचारों और इनोवेशन के साथ उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए नई स्टार्टअप पॉलिसी 2022 की गई है. इस पॉलिसी के तहत 10 लाख रुपये तक के कैपिटल सीड फंडिंग मिल रहा है. महिलाओं, अनुसूचित जाति/ जनजाति और दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है. (Image- Canva)
2/4बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को उद्योग और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है. महिला उद्यमियों के स्टार्टअप को सीड फंड के रूप में 10 लाख रुपये की जगह 10,50,000 रुपये मिलेंगे यानी 5% ज्यादा. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांगजनों को सीड फंड के रूप में 11,50,000 रुपये यानी 15% ज्यादा रकम मिलेगी. (Image- Canva)
3/4बिहार स्टार्ट-अप पॉलिसी - 2022 के तहत लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट देने होंगे. डॉक्यूमेंट्स में ई-मेल आईडी, बैलेंस शीट की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो कॉपी, शैक्षणिक योग्यता सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी, ईकाई के सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी (अगर रजिस्टर्ड है), पूरी डिटल के साथ भरे गए और हस्ताक्षरित प्रारूप की फोटो कॉपी, जाति प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी (सामान्य वर्ग के लिए जरूरी नहीं). (Image- Canva)
4/4योजना का लाभ लेने या ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट https://startup.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा, हेल्पलाइन नंबर 18003456214 पर कॉल कर सकते हैं. (Image- Canva)