जरा कल्पना कीजिए, आज ओला (Ola) की तरफ से लॉन्च किए गए देसी चैटजीपीटी कृत्रिम (Krutrim) से बात कर रहे हों और वह पलट कर बोल दे कि मुझे OpenAI ने बनाया है तो कैसा लगेगा? दरअसल, आपकी ये कल्पना सच हो चुकी है. कृत्रिम खुद को OpenAI की तरफ से बनाया गया बता रहा है.