Vande Bharat Train की बढ़ गई डिमांड! नागपुर से हैदराबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की उठी मांग

Vande Bharat Train: देश में वंदे भारत ट्रेन की मांग बढ़ती जा रही है. महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री ने नागपुर से हैदराबाद के बीच एक वंदे भारत ट्रेन को चलाने की मांग की है.
Vande Bharat Train की बढ़ गई डिमांड! नागपुर से हैदराबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की उठी मांग

(Source: PTI)

Vande Bharat Train: देश की पहली सेमी हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की काफी डिमांड बढ़ती जा रही है. महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) को पत्र लिखकर नागपुर से हैदराबाद के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) शुरू करने की मांग की है. चंद्रपुर जिला सूचना कार्यालय द्वारा बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मुनगंटीवार ने पत्र में कहा है कि महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के चार जिलों नागपुर, गोंदिया, भंडारा और चंद्रपुर का तेलंगाना के हैदराबाद के साथ अच्छा व्यापारिक कारोबार है.

क्यों उठी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की मांग

गोंदिया और चंद्रपुर जिलों के संरक्षक मंत्री मुनगंटीवार ने कहा कि हालांकि वर्तमान में नागपुर-हैदराबाद के रास्ते 22 ट्रेनें चल रही हैं, फिर भी 575 किलोमीटर की इस दूरी को तय करने के लिए एक तेज गति वाली ट्रेन भी होनी चाहिए.

Add Zee Business as a Preferred Source

मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों, व्यापारियों और उद्यमियों की सुविधा के लिए नागपुर को हैदराबाद से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को जल्द से जल्द शुरू करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करती है, तो विदर्भ के चार जिले लाभान्वित होंगे.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

पश्चिम बंगाल में भी चलेगी वंदे भारत ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) बहुत जल्द पश्चिम बंगाल में भी चलने वाली है. दार्जलिंग के सांसद राजू बिस्टा (Raju Bista) ने बताया कि कोलकाता को सिलीगुड़ी से जोड़ने के लिए रेलवे जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) को चलाने वाली है. उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन कोलकाता के सियालदह स्टेशन को उत्तर बंगाल शहर सिलीगुड़ी के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से जोड़ेगी.

वंदे भारत ट्रेन को जानवर से टक्कर के लिए उठाया ये कदम

वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) से लगातार मवेशियों के टकराने के मामलों ने रेलवे को परेशान कर रखा है. इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए वेस्टर्न रेलवे (Western Railway) अगले साल मई तक मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर बाड़ लगाने जा रही है, ताकि जानवरों को पटरियों पर भटकने से रोका जा सके.

वेस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) को मवेशियों और जानवरों से टकराने से बचाने के लिए 620 किलोमीटर लंबे मार्ग पर बाड़ लगाने की योजना है, जिसके निर्माण के लिए टेंडर मंगाए गए हैं. इसमें रेलवे के 264 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6