&format=webp&quality=medium)
Train Time Table: रेलवे ने 1 अक्टूबर 2023, से पूरे भारत में चलने वाली ट्रेनों के टाइम टेबल को रिवाइज्ड किया है. इसमें कई सारी ट्रेनों के शेड्यूल को बदला गया है. मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे हर साल एक अक्टूबर को ट्रेनों के शेड्यूल को अपडेट करती है. इसमें ट्रेनों की स्पीड, ट्रैक की कंडीशन को देखते हुए नया टाइम टेबल बनाया जाता है. मंगलवार को रेलवे ने इसे लेकर All India Railway Time Table भी जारी कर दिया है, इसे TRAINS AT A GLANCE (TAG) का नाम दिया गया है, जो कि 1 अक्टूबर, 2023 से लागू हो चुका है.
नए टाइम टेबल में यात्रियों को आरामदायक और कुशल यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Express Trains) की 64 सेवाओं और 70 अन्य ट्रेन सेवाओं को शामिल किया गया है. नई समय सारिणी विभिन्न शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने और यात्रा के समय को कम करने के लिए डिज़ाइन की गई है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे नई समय सारणी के अनुसार प्रस्थान और आगमन का समय जांच लें.
रेलवे ने बताया कि पैसेंजर्स की सुविधा के लिए रेलवे का नया टाइम टेबल TRAINS AT A GLANCE (TAG) मिनिस्ट्री की वेबसाइट पर मौजूद है. इसके अलावा अलग-अलग जोन और डिविजन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रेनों के टाइम टेबल को लेकर जानकारी पोस्ट की हैं.
अगर पैसेंजर्स किसी विशेष ट्रेन के लेटेस्ट टाइम टेबल और रूट मैप के बारे में जानना चाहते हैं, तो वे ntes की ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा पैसेंजर्स चाहें, तो रेलवे की ऑफिशियल हेल्पलाइन 139 का भी सहारा ले सकते हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें