&format=webp&quality=medium)
Tatkal Train Ticket: भारतीय रेलवे से हर दिन करोड़ों लोग सफर करते हैं. त्योहारों के दौरान ट्रेन में पैसेंजर्स की भीड़ कई गुना बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आपने पहले से रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2023) पर घर जाने के लिए ट्रेन का टिकट नहीं कराया है, तो अब कंफर्म टिकट पाने के लिए काफी मशक्कत उठानी पड़ सकती है. हालांकि अभी भी आपके पास तत्काल बुकिंग का ऑप्शन मौजूद है, लेकिन तत्काल टिकट बुक कराना भी बहुत आसान नहीं होता है. लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है. आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे कि आप बाकी लोगों के मुकाबले कहीं तेजी से तत्काल टिकट (Confirm Tatkal Train Ticket) बुक कर सकते हैं और आपको बड़ी आसानी से कंफर्म टिकट मिल जाएगी.
आइए पहले जान लेते हैं कि IRCTC की साइट से आप तत्काल टिकट बुकिंग कब करा सकते हैं. AC कैटेगरी की ट्रेनों के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे से शुरू होती है, वहीं ट्रेन के स्लीपर क्लास के लिए तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 11 बजे से शुरू होती है.
IRCTC की इस सुविधा के बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता है. दरअसल, तत्काल बुकिंग करने से पहले आपको IRCTC की ऑफिशियल साइट पर जाकर एक मास्टर लिस्ट बनाना होगा, जिससे कि तत्काल बुकिंग में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है और आसानी से बुकिंग मिल जाती है. इस मास्टर लिस्ट में आपको अपने नाम, पता, उम्र बर्थ आदि की डीटेल्स भरना होता है, जिसके कि टिकट बुक करते समय आप ये सब जानकारी भरने से बच जाएंगे.
अगर आप टिकट बुक करते समय नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यहां टिकट बुक करने में दिक्कत हो सकती है. इसलिए कंफर्म टिकट के लिए आप यूपीआई पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करें. इससे बहुत आसानी से और जल्दी पेमेंट हो जाता है. ये पेमेंट ऑप्शन काफी तेज होता है, इसलिए टिकट मिलने की संभावना ज्यादा होती है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें