Indian Railways ने जबलपुर- निजामुद्दीन एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ाई, जानिए नया टाइमटेबल

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने ट्रेन संख्या 22181 जबलपुर से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली एक्स्प्रेस ट्रेन की स्पीड बढ़ान का ऐलान किया है. इस ट्रेन की स्पीड बढ़ाए जाने से ट्रेन के टाइमटेबल में भी बदलाव किया गया है. ऐसे में घर से निकलने के पहले ट्रेन का टाइमटेबल चेक करके ही घर से निकलें.

टाइमिंग में हुआ ये बदलाव
ट्रेन संख्या जबलपुर - निजामुद्दीन एक्सप्रेस पहले जबलपुर से दोपहर 3.00 बजे चलती थी. नए टाइमटेबल के तहत अब ये गाड़ी दोपहर 3.10 बजे चलाई जाएगी. सागर रेलवे स्टेशन पर ये गाड़ी पहले शाम 7 बजे पहुंच कर 7.05 बजे चल देती थी. लेकिन अब ये गाड़ी शाम 7.05 बजे इस स्टेशन पर पहुंचेगी और 7.10 बजे चलेगी. खुरई रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन के बीच इस गाड़ी के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

jabalpur

Add Zee Business as a Preferred Source

शालीमार एक्सप्रेस के समय में भी हुआ बदलाव
Indian Railways ने ट्रेन संख्या 14646 जम्मू तवी से दिल्ली के बीच चलने वाली शालीमार एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ाने का ऐलान किया है. इस ट्रेन की स्पीड बढ़ाने के साथ ही इस ट्रेन की टाइमिंग में भी बदलाव हुआ है. ऐसे में अगर आपने इस ट्रेन में रिजर्वेशन करा रखा है तो इस ट्रेन के नए टाइमटेबल के बारे में जरूर जानकारी कर लें. रेलवे इस ट्रेन के टाइमटेबल में बदलाव के बारे में रेल यात्रियों को अलग - अलग माध्यमों से जानकारी दे रहा है.

नए टाइमटेबल के तहत ये होगी टाइमिंग
नई टाइमटेलब के मुताबिक शालीमार एक्सप्रेस के समय में जम्मू तवी और नया गाजियाबाद पर समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं ये ट्रेन गाजयाबाद रेलवे स्टेशन पर सुबह 10.03 की बजाए 9.38 बजे सूबह पहुंचेगी. इसी तरह इस स्टेशन से ये ट्रेन सुबह 10.05 की बजाए 9.40 बजे चल देगी. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ये ट्रेन पहले 10.55 बजे सुबह पहुंचती थी. अब ये ट्रेन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 10.30 बजे पहुंच जाएगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6