&format=webp&quality=medium)
रेलवे ने मुंबई जाने वाली इन ट्रेनों में कोच बढ़ाए (फाइल फोटो)
रेलवे ने मुसाफिरों की सुविधा के लिए लगभग आधा दर्जन ट्रेनों में अलग से एक कोच लगाने का फैसला लिया है. ये सभी ट्रेनें पूर्वी उत्तर प्रदेश से मुंबई के बीच चलती हैं. इन ट्रेनों में अलग से एक कोच की फीडिंग तुरंत करने के निर्देश दिए गए हैं. इस कोच के सिस्टम पर आते ही वेटिंग टिकट वाले यात्रियों के टिकट कन्फर्म हो जाएंगे.
आसानी से मिलेगा कन्फर्म टिकट
नॉर्थ ईस्ट रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, गोरखपुर से मुंबई के बीच चलने वाली कुछ ट्रेनों में अलग से एक कोच बढ़ाने के आदेश दे दिए गए हैं. इन डिब्बों के लगने से यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकेगा. इस व्यवस्था से यात्रियों को जहां आसानी होगी वहीं टिकट दलालों पर भी लगाम लगाने में मदद मिलेगी.
इन ट्रेनों में लगाए गए कोच