&format=webp&quality=medium)
(Source: Pexels)
Railway Facts: दिल्ली में कुल कितने रेलवे स्टेशन हैं? ये सवाल अगर किसी से पूछा जाए तो क्या जवाब मिलेगा? ज्यादातर लोगों को दिल्ली के सिर्फ 5-6 रेलवे स्टेशनों के बारे में पता होगा. अगर थोड़ा बढ़ाकर भी बोलें, तो 10 से ज्यादा बहुत मुश्किल होगा. लेकिन क्या हो अगर हम आपको बताएं कि दिल्ली में छोटे-बड़े मिलाकर कुल 46 रेलवे स्टेशन हैं. जी हां, दिल्ली की सीमा क्षेत्र में इतने ही रेलवे स्टेशन हैं. हालांकि, ज्यादातर ट्रेनें कुछ चुनिंदा रेलवे स्टेशनों से ही चलती हैं. आइए आपको दिल्ली के बारे में ये खास जानकारी देते हैं.
दिल्ली में छोटे-बड़े मिलाकर कुल 46 रेलवे स्टेशन हैं. इन्हें 3 अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है. जिनमें A1 कैटेगरी में चार रेलवे स्टेशन, A कैटेगरी में 4 रेलवे स्टेशन और 38 रेलवे स्टेशन माइनर कैटेगरी में आते हैं.
दिल्ली में मौजूद ये सभी रेलवे स्टेशन सुपरफास्ट या एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेनों के आवाजाही के लिए इस्तेमाल नहीं होते हैं. इसमें से कई स्टेशनों को मालगाड़ी या लोकल ट्रेनों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. रेलवे ने अभी फरवरी में इन 46 स्टेशनों में से 13 स्टेशनों को अपग्रेड करने का एलान किया था.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें