पश्चिम विक्षोभ (Western disturbance) के प्रभाव के चलते कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में अच्छी बर्फबारी हुई है. इस बर्फबारी का असर दिल्ली (Delhi)-एनसीआर पर भी देखने को मिल रहा है. दिल्ली-NCR में बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा. वहीं घने कोहरे और हवा से ठंड भी अधिक महसूस की गई. न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री तक पहुंच गया. कोहरे की मोटी चादर के चलते दिल्ली और एनसीआर में कई जगहों पर गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दीं.
1/5मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को बिहार (Bihar), ओडिशा (Odisha), असम (Assam), मेघालय (Meghalaya), नागालैंड (Nagaland), मणिपुर (Manipur), मिजोरम (Mizoram) और त्रिपुरा (Tripura) में घना कोहरा रहने की संभावना है. ये कोहरा काफी घना होगा सुबह और रात दोनों समय कोहरा रह सकता है.
2/5मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को शीतलहर चलने की बात कही है. तेज हवा के चलते लोगों को ठंड अधिक महसूस होगी. वहीं 26 जनवरी तक दिल्ली (Delhi), पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) में घना कोहरा रहने की संभावना जताई गई है.
x
3/5पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने से ठंड बढ़ गई है. मौसम में इस बदलाव से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी बेहद खराब हो गया है. पहाड़ों पर बर्फबारी से से आम जनजीवन पर भी असर पड़ा.
4/5घने कोहरे के चलते ट्रेन और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है. बुधवार सुबह रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लगभग 22 ट्रेनें घंटों देरी से दिल्ली पहुंची. जो ट्रेनें लेट चल रही हैं उनमें अगरतला राजधानी, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, महाबोधी एक्सप्रेस गोरखधाम एक्सप्रेस, ब्रहत्मपुत्र मेल, कैफियत एक्सप्रेस सहित लगभग 22 ट्रेनें शामिल हैं. वहीं घने कोहरे के चलते 30 से अधिक फ्लाइटों पर असर पड़ा है.
5/5कश्मीर, हिमाचल में घरों की छत, पेड़ और सड़कें बर्फ की चादरों से ढकी हुई है. पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है.