IRCTC की इस Tejas express में पहले ही दिन सीटें हुईं फुल, जल्द बुक करें अपनी सीट

IRCTC की अहमदाबाद (Ahmedabad) - मुंबई (Mumbai Central) तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) का उद्घाटन 17 जनवरी को किया जाना है. आप इस ट्रेन के उद्घाटन के मौके पर भी इस ट्रेन में सफर कर सकते हैं. 17 जनवरी के लिए आप टिकटों की बुकिंग करा सकते हैं. लेकिन इन दिन के लिए एक्जीक्यूटिव क्लास की सीटें भर चुकी हैं. हालांकि चेयरकार (CC) क्लास में 111 सीटें बाकी हैं. इस ट्रेन की नियमित सेवा 19 जनवरी से शुरू होगी. 19 जनवरी के लिए इस ट्रेन में सीटें नहीं बची हैं. 19 जनवरी के लिए चेयरकार क्लास में वेटिंग 28 और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए वेटिंग 11 है. जल्द से जल्द अपनी टिकट बुक करें. फिलहाल रेलवे की ओर से टिकट कन्फर्म होने की संभावना बताई जा रही है.

 

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6