होली पर घर जाने के लिए अगर आपने भी रेलवे काउंटर से टिकट लिया है तो उसको कैसिंल कराने के बाद आपको रेलवे की ओर से तुरंत रिफंड मिल जाता है. वहीं, अगर आपने रिजर्व्ड टिकट लिया है या फिर रेलवे की वेबसाइट या ऐप तो उसके रिफंड के लिए आपको कुछ दिन का इंतजार करना होता है, लेकिन अब रेलवे ने कैंसिलेशन को भी पहले के मुकाबले काफी आसान कर दिया है. लेकिन, उस कंडीशन में क्या होगा, जब आपकी ट्रेन रद्द हो जाए. पैसा कैसे वापस मिलेगा. क्या रेलवे खुद रिफंड करता है या फिर इसके लिए भी टीडीआर भरने की जरूरत है. आइये जानते हैं क्या कहता है रेलवे का नियम...
1/7अगर आपके पास ई-टिकट है और जिस ट्रेन में यात्रा करने वाले हैं, उसे किसी कारण रद्द कर दिया जाता है तो आपको ई-टिकट कैंसिल करवाने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है. रेलवे ने ट्रेन रद्द होने पर ई-टिकट का पैसा ऑटोमेटिक रिफंड हो जाता है. पैसेंजर्स को टिकट कैंसिल करवाने के लिए कोई टीडीआर फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है. साथ ही कैंसिलेशन चार्ज का भुगतान भी नहीं करना होगा. रिफंड सीधे आपके खाते या वॉलेट में क्रेडिट कर दिया जाएगा. पहले यह सुविधा सिर्फ वेटिंग वाले ई-टिकट पर मिलती थी. लेकिन, रेलवे के बदले नियमों के बाद यह कंफर्म और आरएसी ई-टिकट पर भी लागू है.
2/7रेल मंत्रालय ने इस नियम को बदलने के लिए सकुर्लर भी जारी किया था. इससे पहले ट्रेन कैंसिल होने पर पैसेंजर्स को कैंसिलेशन के लिए खुद भागदौड़ करनी पड़ती थी. एजेंट से टिकट कराने वालों को और परेशानी होती थी. कई बार पैसे भी डूब जाता था. पर्सनल आईडी से हुए ई-टिकट में भी टीडीआर फॉर्म भरने में दिक्कतें आती हैं. लेकिन, रेलवे के इस नए नियम से ई-टिकट से सफर करने वालों को बड़ी राहत मिली है.
3/7रेलवे ने साफ किया है कि इस सर्विस का फायदा सिर्फ ई-टिकट पर लागू होता है. काउंटर से रिजर्वेशन कराने वाले मुसाफिरों को ऑटोमैटिक रिफंड नहीं मिलता. उन्हें काउंटर पर जाकर रिफंड फॉर्म भरने पर ही पैसा वापस मिलता है. ई-टिकट के लिए बैंक खाते या फिर किसी वॉलेट से ट्रांजेक्शन होता है, इसलिए रिफंड करने में ज्यादा परेशानी नहीं आती.
4/7आप यात्रा करने से पहले या फिर यात्रा शुरू होने के एक घंटे के भीतर टीडीआर फाइल करा सकते हैं. जब आप टीडीआर फाइल करते हैं तो आपको 60 दिन के अंदर रिफंड मिल जाता है. इसके अलावा चार्ट बन जाने के बाद आप E-ticket की रिफंड के लिए ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको पैन नंबर डालना होगा. जैसे ही आप पैन नंबर डालेंगे आपको आपकी रिफंड डिटेल मिल जाएगी.
5/7काउंटर टिकट को ऑनलाइन कैसिंल करने के लिए आपको इस लिंक (https://www.operations.irctc.co.in/ctcan/SystemTktCanLogin.jsf) पर क्लिक करना होगा. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना पीएनआर नंबर, ट्रेन नंबर और कैप्चा के ऑप्शन भरने के बाद कैंसिलेशन रूल्स वाले बॉक्स को टिक करें. इसके बाद में आपको सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा.
6/7बता दें कि अब बुकिंग के समय फॉर्म पर जो आपने नंबर दिया था, उसपर ओटीपी आएगा. OTP को एंटर करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें.ओटीपी एंटर करने के बाद पेज पर आपके पीएनआर का ब्यौरा दिखाई देगा. पीएनआर डिटेल वेरिफाई करने के बाद कैंसिल टिकट के ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद रिफंड की राशि पेज पर नजर आएगी. साथ ही बुकिंग फॉर्म पर लिखे गए नंबर पर कंफर्मेशन मैसेज मिलेगा, जिसमें पीएनआर और रिफंड की जानकारी होगी. इस प्रकार कोई भी घर बैठे ही रेलवे काउंटर से लिए टिकट को कैंसिल कर सकता है.
7/7अगर आपके पास ई-टिकट है और जिस ट्रेन में यात्रा करने वाले हैं, उसे किसी कारण रद्द कर दिया जाता है तो आपको ई-टिकट कैंसिल करवाने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है. रेलवे ने ट्रेन रद्द होने पर ई-टिकट का पैसा ऑटोमेटिक रिफंड हो जाता है.