भारतीय रेलवे (Indian Railway) के उपक्रम IRCTC की दूसरी तेजस ट्रेन में अगर आप पहले दिन यात्रा करना चाहते हैं और आपने अब तक टिकट बुक नहीं कराई है तो ये मौका आपके हाथ से निकल सकता है. दरअसल इस ट्रेन में टिकटों की बुकिंग काफी पहले शुरू हो चुकी है. इस ट्रेन में 03.01.2020 तक एक्जीक्यूटिव चेयरकार (EC) क्लास में सिर्फ 47 सीटें बाकी हैं. वहीं चेयरकार (CC) श्रेणी में 153 सीटें ही बची हैं. ऐसे में जल्द से जल्द अपनी टिकट बुक करें.
1/5अहमदाबाद - मंबई तेजस एक्सप्रेस में दो एक्जीक्यूटिव चेयर कार (Executive Class Chair) के डिब्बे हैं. एक डिब्बे में लगभग 56 सीटें होंगी. वहीं इस ट्रेन में 08 चेयरकार (Chair Car) श्रेणी के डिब्बे हैं. एक चेयरकार श्रेणी के डिब्बे में कुल 78 सीटें होंगी. इस ट्रेन में एक बार में कुल 736 यात्री यात्रा कर सकेंगे. ये ट्रेन सुबह 6.40 बजे चेलगी. दोपहर 1.10 बजे ये ट्रेन मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी. वहीं वापसी में ये ट्रेन दोपहर 3.40 बजे मुंबई सेंट्रल से लेगी और अहमदाबाद रात 9.55 बजे पहुंचेगी. रास्ते में ये ट्रेन नांदेड, वड़ोदरा, भरूच, सुरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी.
2/5देश की दूसरी प्राइवेट ट्रेन का शिड्यूल जारी कर दिया है. IRCTC अमहदाबाद (Ahmedabad) से मुंबई सेंट्रल (Mumbai Central) के बीच दूसरी तेजस एक्सप्रेस चलाने जा रहा है. इस ट्रेन को नए साल में 19.01.2020 से आम लोगों के लिए चलाया जाएगा. 17.01.2020 को इस ट्रेन का उद्घाटन होगा और इसका इनॉगरल रन आयोजित किया जाएगा. उद्घाटन के मौके पर इस ट्रेन को अहमदाबाद से मुंबई सेंटल के लिए चलाया जाएगा. ट्रेन को गाड़ी संख्या 82901/82902 के तहत चलाया जाएगा.
3/5
IRCTC की ओर से चलाई जा रही ट्रेन संख्या 82902/82901 अहमदाबाद - मुंबई तेजस एक्सप्रेस को सप्ताह में 06 दिन चलाया जाएगा. ये ट्रेन गुरुवार को नहीं चलेगी. इस दिन इस ट्रेन के मेंटिनेंस का काम किया जाएगा. इस ट्रेन में बेहद आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं. ऐसे में इसके मेंटिनेंस का भी खास ध्यान रखा जा रहा है.
4/5अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलाई जा रही तेजस एक्सप्रेस का किराया बेहद आकर्षक रखा गया है. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अहमदाबाद - मुंबई तेजस एक्सप्रेस का किराया सामान्य दिनों में शताब्दी एक्सप्रेस के बराबर होगा. पीक सीजन में या जब मांग अधिक होगी तो इसका किराया शताब्दी से 20 फीसदी अधिक होगा. वहीं त्योहारों के मौसम में इसका किराया 30 फीसदी अधिक होगा.
5/5देश की पहली प्राइवेट ट्रेन 'तेजस एक्सप्रेस' (Tejas Express) के बाद सरकार ने कई और ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों को प्राइवेट हाथों में सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है. सरकार की योजना 15 नए रूट्स पर प्राइवेट ट्रेन चलाने की है. इनमें कई नॉन मेट्रो रूट्स भी शामिल हैं. देश में प्राइवेट प्लेयर ऑपरेटिड ट्रेन (Private Player Operated train) चलाने के लिए भारतीय रेल पूरी तरह से तैयार है और इसके तहत जो पहला चरण है बोली प्रक्रिया (bidding stage), उस पर काम किया जा रहा है.