IRCTC Refund Rules 2020: भारतीय रेलवे (Indian Railways) से अक्सर यात्रा करते हैं तो आपके लिए रेलवे के टिकट बुकिंग और कैंसिलेशन के नियमों के बारे में जानना बहुत जरूरी है. अगर आपको इन नियमों के बारे में नहीं पता है तो आपके लिए टिकट का रिफंड ले पाना काफी मुश्किल हो जाएगा. आइये जानते हैं टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के नियमों के बारे में. ये नियम IRCTC की टिकटिंग वेबसाइट irctc.co.in के जरिए टिकट कैंसिल कराने पर भी लागू होंगे.
1/5अगर आप अनरिजर्व RAC और वेटिंग लिस्ट टिकट कैंसिल कराते हैं तो आपको अनरिजर्व टिकट के लिए 30 रुपये और रिजर्व टिकट के लिए 60 रुपये कैंसिलेशन चार्ज देने होंगे.
2/5अगर आप कन्फर्म टिकट को ट्रेन चलने से पहले 48 घंटे पहले कैंसिल कराते हैं तो AC फस्ट या executive क्लास का टिकट कैंसिल कराने पर 240 रुपये कैंसिलेशन चार्ज के तौर पर लिया जाएगा. वहीं अगर आप 2AC टिकट कैंसिल कराते हैं तो 200 रुपये कैंसिलेशन चार्ज लिया जाएगा. 3AC क्लास का टिकट कैंसिल कराने पर आपको 180 रुपये कैंसिलेशन चार्ज देना होगा जबिक स्लीपर क्लास के लिए 120 रुपये कैंसिलेशन चार्ज लिए जाएंगे.
3/5अगर आप ट्रेन चलने के 12 घंटे से 48 घंटे के बीच टिकट कैंसिल कराते हैं तो आपके टिकट का 25 फीसदी पैसा कैंसिलेशन चार्ज के तौर पर काट लिया जाएगा.
4/5वहीं ट्रेन चलने के 04 घंटे पहले से 12 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल कराने पर कैंसिलेशन चार्ज 50 फीसदी तक काटा जाएगा. अगर आप ऑनलाइन टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको 05 दिनों के अंदर आपके खाते में रिफंड का पैसा आ जाएगा. पांच दिनों में सिर्फ वर्किंग डे शामिल किए जाएंगे. वहीं आप समय रहते 139 सेवा पर फोन करके भी टिकट कैंसिल करा सकते हैं. आप रिफंड काउंटर पर जा कर ले सकते हैं.
5/5ई टिकट कैंसिल कराने पर आपके खाते में अपने आप रिफंड आ जाता है. आपको रिफंड के लिए TDR फाइल नहीं करना होगा. ध्यान रहे किसी प्रीमियम स्पेशल ट्रेन में CNF या RAC टिकट कैंसिल कराने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा. यात्रियों को इस ट्रेन में रिफंड सिर्फ तब मिलेगा जब ट्रेन कैंसिल कर दी जाए.