IRCTC की अहमदाबाद (Ahmedabad) - मुंबई (Mumbai Central) तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) का उद्घाटन 17 जनवरी को हो गया. ट्रेन को गाड़ी संख्या 82901/82902 के तहत चलाया जाएगा. इस ट्रेन को रविवार 19.01.2020 से आम लोगों के लिए चलाना शुरू कर दिया जाएगा. 20 जनवरी तक इस ट्रेन में सीटेें फुल हो चुकी हैं.
1/5अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस अहमदाबाद से सुबह 6.40 बजे रवाना होगी. दोपहर लगभग 1.10 बजे ये ट्रेन मुंबई सेंटल पहुंचेगी. वापसी में इस ट्रेन को मुंबई से दोपहर 3.40 बजे चलाया जाएगा. रात 9.55 बजे ये ट्रेन वापस अहमदाबाद पहुंच जाएगी. ये ट्रेन अहमदाबाद से चलने के बाद रास्ते में नांदेड, वड़ोदरा, भरूच, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर रुकते हुए मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी.
2/5IRCTC की ओर से चलाई जा रही ट्रेन संख्या 82902/82901 अहमदाबाद - मुंबई तेजस एक्सप्रेस को सप्ताह में 06 दिन चलाया जाएगा. ये ट्रेन गुरुवार को नहीं चलेगी. इस दिन इस ट्रेन के मेंटिनेंस का काम किया जाएगा. इस ट्रेन में बेहद आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं. ऐसे में इसके मेंटिनेंस का भी खास ध्यान रखा जा रहा है.
3/5इस ट्रेन की बुकिंग सिर्फ http://irctc.co.in/ या IRCTC Rail connect मोबाइल ऐप के जरिये ही कर सकेंगे. टिकट बुकिंग के लिए 120 दिन पहले तक बुकिंग कराने की सुविधा मिलती है. हालांकि, नई तेजस में सिर्फ 60 पहले तक बुकिंग कराई जा सकती है.
4/5इस ट्रेन में पैसेंजर्स को मॉडर्न सुविधाएं और आरामदायक यात्रा का अनुभव होगा. ध्यान रहे इस ट्रेन में डायनामिक किराया लागू है यानी तारीख नजदीक आने पर किराया बढ़ सकता है. इस ट्रेन के लिए तत्काल या प्रीमियम तत्काल कोटा टिकट उपलब्ध नहीं है. पैसेंजर्स का रेल ट्रैवल इंश्योरेंस मुफ्त होगा. टिकट कैंसिल करने पर पूरा रिफंड ऑटोमेटिक हो जाएगा. पैसेंजर्स को हाई क्वालिटी फूड, आरओ वाटर, चाय, स्नैक्स आदि सर्व किया जाएगा.
5/5