रेल यात्रा के दौरान आप सोते रह जाते हैं या आपको अपना स्टेशन निकल जाने का डर लगा रहता है तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. रेलवे ने एक खास सुविधा शुरू की है. इसके तहत आपका स्टेशन आने के पहले आपको फोन करके जगाया जाएगा और कहा जाएगा कि आप तैयार हो जाइये आपका स्टेशन आने वाला है.
1/5रेलवे की ओर से वेक-अप फोन की सुविधा को शुरू किया गया है. इसके तहत आपका स्टेशन आने के पहले आपको कॉल करके जगा दिया जाएगा ताकि आप समय से पहले अपने स्टेशन पर उतरने के लिए तैयार हो सकें. ऐसे में रात में आप बिना किसी चिंता के से सकते हैं.
2/5रेलवे की ओर से शुरू की गई वेक-अप फोन की सुविधा रेलवे के उपक्रम IRCTC और भारत बीपीओ के बीच संयुक्त पहल का हिस्सा है. इस सेवा के इस्तेमाल के लिए यात्री को रेलवे सहायता नंबर 139 पर फोन मिलाना होगा. इस सेवा एक अंतर्गत आपका स्टेशन आने की जानकारी स्टेशन पर गाड़ी पहुंचने से आधे घंटे पहले ही यात्री के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एलर्ट फोन कॉल द्वारा भेज दी जाएगी.
3/5आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस सेवा का लाभ उठाने के लिए यात्री को 139 पर फोन मिला कर अपना पीएनआर नंबर, स्टेशन का नाम, स्टेशन का एसटीडी कोड जैसी बुनियादी जानकारी देनी होगी. ये जानकारी रेलवे के सिस्टम में रजिस्टर हो जाएगी.
4/5यात्री द्वारा सभी जानकारियां दिए जाने के बाद, सिस्टम उस ट्रेन की तत्कालीन स्थिति का पता लगाकर वेक-अप फोन कॉल के माध्यम से यात्री को स्टेशन आने के पहले फोन करके जाएगा और बताएगा कि आपका स्टेशन आने वाला है. पिछले कुछ समय के दौरान भारतीय रेलवे ने अपनी 139 सेवा को काफी आधुनिक बना दिया है.
5/5रेलवे की वेक - अप कॉल सेवा को अधिक-से-अधिक विश्वसनीय बनाने की कोशिश की जा रही है. इस सेवा के माध्यम से ट्रेन के स्टेशन पर आने और चलने के संबंधी जानकारी हासिल की जा सकती है. साथ ही ट्रेन की तत्कालीन स्थिति और किराया भाड़ा जैसी जानकारियां भी आसानी से मिल जाती हैं. इन सेवाओं के साथ-ही-साथ, 139 नंबर के माध्यम से तत्काल सेवा के अंतर्गत रेलवे सीट की उपलब्धता, सीट कैंसल करना, रिफंड संबंधी नियम और ट्रेन की प्लेटफॉर्म स्थिति के विषय में भी जाना जा सकता है.