स्पेशल ट्रेनों में चढ़ने से पहले डाउनलोड करना होगा ये ऐप, जानिए क्या है तरीका

भारतीय रेलवे (Indian Railways) मंगलवार 12 मई से स्पेशल ट्रेनें चलाना शुरू कर रही है.  ये ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 15 रूटों पर. रेलवे ने ई टिकट पा चुके यात्रियों से कहा है कि वे अपने फोन में आरोग्य सेतु ऐप (Arogya Setu App) जरूर डाउनलोड कर लें. यात्रियों के लिए ये ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य किया गया है. अगर कोई यात्री इस ऐप को डाउनलोड नहीं करता है तो उसके लिए मुश्किल हो सकती है. रेल मंत्रालय (Railway ministry) की ओर से दो लिंक भी जारी किए गए हैं जिनके जरिए आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किया जा सकता है.

 

2/5

स्टेशन में सिर्फ इस गेट से मिलेगी इंट्री

स्टेशन में सिर्फ इस गेट से मिलेगी इंट्री2/5

रेलवे ने सोमवार 11. 5. 2020  को शाम 6 बजे से इन ट्रेनों की टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है. अगर आपको कन्फर्म टिकट मिल गई है तो इस बात का ध्यान रखें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सिर्फ  स्टेशन के चेम्‍सफोर्ड़ रोड, नई दिल्‍ली की ओर पहाड़गंज साइड से ही इंट्री दी जाएगी. कंफर्म रिजर्व टिकट धारकों को भवभूती मार्ग नई दिल्‍ली की ओर अजमेरी गेट साइड से स्टेशन में इंट्री नहीं मिलेगी.