IRCTC की तीसरी तेजस एक्सप्रेस वाराणसी से इंदौर के बीच चलेगी, खास होगी ये ट्रेन

आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अपनी तीसरी तेजस ट्रेन (Tejes Train) चलाने की तैयारी कर ली है. ये ट्रेन वाराणसी (Varanasi) से इंदौर (Indore) के बीच चलाई जाएगी. इस ट्रेनें में यात्रियों को वो सभी सुविधाएं मिलेंगी तो IRCTC की अब तक चलाई जा रही देानों ट्रेनों में दी जा रही हैं. IRCTC अब तक दिल्ली से लखनऊ (Delhi-Lucknow) और अहमदाबाद से मुंबई (Ahmedabad-Mumbai) के बीच तेजस ट्रेनें चला रहा है. तीसरी तेजस ट्रेन इंदौर से वाराणसी के बीच चलाए जाने की तैयारी की जा चुकी है. ये पहली तेजस होगी जिसमें स्लीपर कोच होंगे. अब तक चल रही तेजस में चेयरकार कोच लगे हैं.
 

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6