उत्तर भारत (North India) के कई भागों में घने कोहरे (Dense Fog) के कारण दिल्ली आने वाली कम से कम 29 ट्रेनें नौ घंटे तक देरी से चल रही हैं. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस 9 घंटे देरी से चल रही है, इसके बाद डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस और जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चल रही है.
1/6उत्तर रेलवे के मुताबिक गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस 4.30 घंटे, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 3.30 घंटे देरी से चल रही हैं. रीवा-आनंद विहार रीवा एक्सप्रेस और कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 3 घंटे और इलाहाबाद-नई दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस 2.30 घंटे देरी से चल रही हैं. मंगलवार को दिल्ली आने वाली 34 ट्रेनें उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण 15 घंटे तक देरी से चल रही थीं.
2/6इसके साथ ही भारतीय रेलवे ने यात्री किराया बढ़ा दिया है. बढ़ा किराया आज से लागू हो गया है. रेलवे ने स्लीपर क्लास (Sleeper Class) के लिए यात्री किराए में दो पैसे प्रति किलोमीटर और 3एसी, 2एसी और एसी प्रथम श्रेणी में 4 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की है.
3/6कमर्शियल सर्कुलर के मुताबिक मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर क्लास के लिए यात्री किराए में दो पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है. वहीं 3एसी, 2एसी और एसी प्रथम श्रेणी में चार पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की है.
4/6रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों के लिए भी किराए में बढ़ोतरी करते हुए एक पैसा प्रति किलोमिटर की बढ़ोतरी की है. राजधानी, शताब्दी, हमसफर, वंदे भारत, दुरंतो, राज्य रानी, महानमा, गतिमान, गरीबरथ, जन शताब्दी, युवा और सुविधा एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों के किराए को भी अधिसूचित किराया तालिका के अनुसार उपरोक्त प्रस्तावित बढ़ोतरी की सीमा तक संशोधित किया जाएगा.
5/6सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि रिजर्वेशन फीस, सुपरफास्ट सरचार्ज आदि में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. साथ ही 1 जनवरी 2020 से पहले बुक किए गए टिकटों पर किराए का अंतर यात्रियों से नहीं लिया जाएगा.
6/6स्लीपर क्लास में यात्री किराए में बढ़ोतरी का मतलब है कि नई दिल्ली से पटना तक की 997 किलोमीटर की दूरी के लिए यात्रियों को अब प्रति टिकट लगभग 20 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा. AC कोचों के लिए यात्रियों को समान दूरी के लिए 40 रुपये अधिक चुकाने होंगे.