भारतीय रेलवे (भारतीय रेलवे ) ने दीमापुर (Dimapur) रेलवे स्टेशन को बेहद खूबसूरत तरीके से विकसित किया है. दीमापुर जिला नागालैंड (Nagaland) में पड़ता है. दीमापुर भारत के नागालैंड प्रान्त का सबसे बड़ा नगर है. मध्यकाल में यह नगर दिमासा कछारी शासकों की राजधानी थी. 'दिमापुर' शब्द की उत्पत्ति 'दिमस' नाम के एक कछारी शब्द से हुई है जो एक नदी का नाम है.
1/5भारतीय रेलवे दीमापुर (Dimapur) - जुम्जा (Zubza)- कोहिमा (Kohima) के बीच नई लाइन बना रहा है. इस लाइन को राष्ट्रीय प्रोजेक्ट (National Project) का स्टेटस दे दिया गया है. ऐसे में इस प्रोजेक्ट का फाइनल लोकेशन सर्वे पूरा किया जा चुका है. जल्द ही इस प्रोजेक्ट में और तेजी आएगी.
2/5अगस्त 2019 तक दीमापुर - जुब्जा और कोहिमा रेल लाइन का 25 फीसदी काम पूरा हो चुका था. जुब्जा नागालैंड की स्टेट कैपिटल कोहिमा के करीब बना हुआ है. रेलवे ने नागालैंड सरकार से इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने के लिए भूमि अधिग्रहण के काम में तेजी लाने का अनुरोध किया है.
3/5दीमापुर (Dimapur) - जुम्जा (Zubza)- कोहिमा (Kohima) प्रोजेक्ट की का प्लान 2007-08 तैयार किया गया था. हालांकि कुछ समय के बाद इस लाइन के एलाइनमेंट में कुछ बदलाव करना पड़ा था.
4/5दीमापुर रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे ने 100 फीट लम्बा राष्ट्रीय ध्वज लगाया है. इस बार 26 जनवरी 2020 को दीमापुर रेलवे स्टेशन पर ध्वजारोहरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया.
5/5दिमापुर की महाभारत काल की विरासत आज भी पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है. दीमापुर को कभी 'हिडिंबापुर' के नाम से जाना जाता था. इस जगह महाभारत काल में हिडिंब राक्षस और उसकी बहन हिडिंबा रहा करते थे. यही पर हिडिंबा ने भीम से विवाह किया था. एतिहासिक और धार्मिक मान्यताओं के चलते हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक दीमापुर पहुंचते हैं.