दिल्ली में रहने वाले लोगों खासकर दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालो के लिए राहत भरी खबर है. दिल्ली के लोगों के लिए यात्रा करना अब और आसान हो जाएगा. पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए उबर ने दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) के साथ समझौता किया है.
1/6उबर और दिल्ली मेट्रो के इस समझौते से दिल्ली में पब्लिक ट्रांस्पोर्ट बेहतर होगा. अब आप कैब एग्रीगेटर उबर के जरिये दिल्ली मेट्रो में आसानी से सफर कर सकेंगे. वहीं आपको कैब घर से लाने और आपको मेट्रो से उतरने के बाद आप जहां जाना चाहते हैं वहां छोड़ने की भी सुविधा देगी.
2/6आप सिर्फ उबर के ऐप के जरिए अपनी बुकिंग कर सकते हैं. इसके बाद आपको मेट्रो में यात्रा करने के लिए अलग से टोकन लेने या कार्ड लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
3/6इस सुविधा का प्रयोग करने पर यात्रियों को मेट्रो में कार्ड या फिर टोकन का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा. इसके साथ ही यात्रियों को घर से मेट्रो स्टेशन या फिर मेट्रो स्टेशन से अपने घर तक कैब की सुविधा भी मिलेगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के MD डॉ मांगू सिंह के मुताबिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) ने उबर के साथ समझौता किया है.
4/6इस तरह की योजना पहली बार एशिया और भारत में शुरू की गई है. इससे पहले इस सेवा को अमेरिका के बोस्टन और फ्रांस के नाइस (Nice) शहर में शुरू किया गया था.
5/6फिलहाल इस योजना को दिल्ली मेट्रो के 210 स्टेशनों में शुरू किया गया है. एप पर एक बुकिंग से ही आपकी पूरी यात्रा हो जाएगी. इससे यात्रियों को बार-बार बुकिंग करने, टोकन या फिर स्मार्ट कार्ड को खरीदने/रिचार्ज कराने के झंझट से मुक्ति मिलेगी.
6/6ऐप में यात्रियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का विकल्प मिलेगा. ऐप में आपको कहां से कहां तक की यात्रा का विवरण देना होगा. बुकिंग करने के बाद आपको कैब और निकटम मेट्रो स्टेशन के बारे में बताया जाएगा. इसके बाद आपकी बुक की गई लोकेशन पर कैब आएगी जो पास के मेट्रो स्टेशन पर छोड़ देगी. मेट्रो स्टेशन में मोबाइल एप पर एक कोड को स्कैन करने के बाद प्रवेश मिलेगा.