Odisha, पश्चिम बंगाल जाने वाले पैसेंजर्स के लिए बुरी खबर, कैंसिल हैं ये 18 Trains, चेक कर लीजिए Railway का Schedule

Indian Railways Cancelled Train Today: ओडिशा और पश्चिम बंगाल जाने वाली कई सारी ट्रेनें कल कैंसिल है. यहां चेक कर लें पूरी लिस्ट.
Odisha, पश्चिम बंगाल जाने वाले पैसेंजर्स के लिए बुरी खबर, कैंसिल हैं ये 18 Trains, चेक कर लीजिए Railway का Schedule

(Source: Reuters)

Indian Railways Cancelled Train Today: रेलवे से हर रोज काफी भारी मात्रा में लोग सफर करते हैं. ऐसे में रेलवे से जुड़ी हर-छोटी बड़ी अपडेट आपके बहुत काम आ सकती है. अगर आप भी ओडिशा, पश्चिम बंगाल जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस रूट पर कई सारी गाड़ियां कैंसिल हैं. इसलिए घर से निकलने के पहले आपको अपने ट्रेन का स्टेटस चेक कर लेना चाहिए. आइए जानते हैं कि किन रूट्स पर ये गाड़ियां कैंसिल रहने वाली हैं और इनका पूरा शेड्यूल क्या है.

South Eastern Railways ने बताया कि खड़गपुर डिवीजन में खड़गपुर-भद्रक सेक्शन के बहनागा बाजार स्टेशन पर ट्रैक रखरखाव कार्यों के कारण 27 जून, 2023 को निम्नलिखित ट्रेनों को विनियमित किया जाएगा.

इन गाड़ियों को किया गया कैंसिल

Add Zee Business as a Preferred Source
क्रम संख्यागाड़ी संख्यागाड़ी का नामइस दिन रहेगी कैंसिल
18031बालासोर-भद्रक मेमू स्पेशल27.06.2023
222887हावड़ा-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस27.06.2023
312277हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्सप्रेस27.06.2023
418043हावड़ा-भद्रक एक्सप्रेस27.06.2023
518021खड़गपुर-खुर्दा रोड एक्सप्रेस27.06.2023
618037खड़गपुर-जजपुर क्योंझर रोड एक्सप्रेस27.06.2023
722825शालीमार-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस27.06.2023
822853शालीमार-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस27.06.2023
922807संतरागाछी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस27.06.2023
1018044भद्रक-हावड़ा एक्सप्रेस27.06.2023
1118038जाजपुर क्योंझर रोड-खड़गपुर एक्सप्रेस27.06.2023
1212278पुरी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस27.06.2023
138032भद्रक-बालासोर मेमू स्पेशल27.06.2023
1418022खुर्दा रोड-खड़गपुर एक्सप्रेस27.06.2023
1512774सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस27.06.2023
1622836पुरी-शालीमार एक्सप्रेस27.06.2023
1720832संबलपुर-शालीमार एक्सप्रेस27.06.2023
1822604विल्लुपुरम-खड़गपुर एक्सप्रेस27.06.2023

इन गाड़ियों को किया डायवर्ट:

  • गाड़ी संख्या- 18477 पुरी - योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 27.06.2023 को शुरू होने वाली यात्रा, झारसुगुड़ा रोड के माध्यम से परिवर्तित मार्ग पर चलेगी.
  • गाड़ी संख्या- 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस, 27.06.2023 को शुरू होने वाली यात्रा, झारसुगुड़ा रोड के माध्यम से परिवर्तित मार्ग पर चलेगी.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6