&format=webp&quality=medium)
'बेस्ट ऑफ नेपाल' नाम का ये पैकेज 7 रात और 8 दिनों का होगा जिस के लिए यात्री को 25 हजार, 490 रुपये का भुगतान करना होगा.(फोटो- Nepal Tourism)
अगर आप नेपाल घूमना चाहते हैं तो इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी irctc ने 'बेस्ट ऑफ नेपाल' नाम से एक पैकेज लेकर आया है. 25 मार्च को पटना और गया से बस नेपाल के लिए रवाना होगी. ये बस जनकरक, काठमांडू, मनोकामना, पोखरा और चितवन के साथ दूसरी जगहों का सैर कराते हुए 1 अप्रैल को लौटेगी.
IRCTC के मुताबिक, 'बेस्ट ऑफ नेपाल' नाम का ये पैकेज 7 रात और 8 दिनों का होगा जिस के लिए यात्री को 25 हजार, 490 रुपये का भुगतान करना होगा. ये बस पूरी तरह से वातानुकूलित होंगी. यात्रियों को 3 स्टार होटलों में ठहराया जाएगा. स्थानीय टूर गाइड और यात्रा बीमा की सुविधा भी दी गई है.
यात्रियों के पास IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर टिकट बुक कराने की सुविधा होगी. अधिकृत एजेंट से भी टिकट बुक कराने की सुविधा है. IRCTC ने पटना की जानकारी के लिए 9771440056 और गया की जानकारी के लिए 9771440025 नंबर जारी किए हैं.