&format=webp&quality=medium)
भारतीय रेलवे ने आज से अजमेर में लगने वाले उर्स के लिए विशेष रेलगाड़ी चलाने की घोषणा की (फाइल फोटो)
अजमेर शरीफ पर लगने वाले उर्स मेले में जाने वाले यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आज से अजमेर के लिए आज से विशेष रेलगाड़ी चलाने की घोषणा की है. यह गाड़ी कुल दो फेरे लगाएगी. गौरतलब है कि कि वर्ष 2019 में अजमेर शरीफ दरगाह पर 807 वां उर्स मेला लग रहा है.
दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलेगी ट्रेन
उर्स मेला स्पेशल रेलगाड़ी को दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से चलाने की घोषणा की गई है. अजमेर से इस विशेष रेलगाड़ी को आज रात 13 मार्च को रात 9.10 पर चलाया जाएगा. अगले दिन यह गाड़ी सुबह 04 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को 14 मार्च को सुबह 10.30 बजे चलाया जाएगा. शाम 5.30 बजे यह गाड़ी अजमेर पहुंचेगी.
रास्ते में इन स्टेशनों पर रुकेगी ये गाड़ी
रास्ते में यह विशेष रेलगाड़ी मदार जंग्शन, किशनगढ़, फुलेरा जंग्शन, रींगस जंग्शन, नीमकाथाना एवं रेवाड़ी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी.
अजमेर के लिए बरेली से चलेगी गाड़ी
रेलवे ने बरेली से अजमेर के लिए भी एक विशेष रेलगाड़ी चलाने की घोषणा की है. अजमेर से यह गाड़ी 10 मार्च को सुबह 9.25 बजे चलाई जाएगी. यह गाड़ी रात 10.10 बजे बरेली पहुंचेगी. वापसी में यह गाड़ी बरेली से 11 मार्च को चलायी जाएगी. बरेली से यह गाड़ी रात 12.40 बजे चेलगी. अगले दिन दोपहर 2.40 बजे यह गाड़ी अजमेर पहुंचेगी.
रास्ते में इन स्टेशनों पर रुकेगी ये रेलगाड़ी ट्रेन
अजमेर के बरेली के बीच चलाई गई विशेष गाड़ी रास्ते में मदार जंग्शन, किशनगढ़, फुलेरा जंग्शन, रींगस जंग्शन, नीमकाथान, नारनौल, रेवाड़ी, दिल्ली जंग्शन एवं मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकेगी.