&format=webp&quality=medium)
भारतीय रेलवे ने रक्षाबंधन पर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया (फाइल फोटो)
रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों की मांग को देखते हुए रक्षाबंधन पर हबीबगंज रेलवे स्टेशन से रीवा तक एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. यह ट्रेन 10 अगस्त से चलाई जाएगी. इस ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है.
इस ट्रेन में होंगे 22 डिब्बे
हबीबगंज - रीवा स्पेशल ट्रेन कुल 22 डिब्बों की होगी. इसमें 17 डिब्बे स्लीपर के होंगे. ट्रेन में 04 एसएलआर डिब्बे लगाए गए हैं. इस ट्रेन में एक 3AC क्लास का डिब्बा भी होगा.
सामान्य ट्रेनों से अधिक होगा किराया
इस ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को सामान्य ट्रेन की तुलना में अधिक किराया देना होगा. इस ट्रेन का किराया सामान्य ट्रेन की तुलना में स्लीपर क्लास में लगभग 100 रुपये और 3AC क्लास में लगभग 275 रुपये अधिक रखा गया है.
जबलपुर से अटारी के लिए स्पेशल ट्रेन