&format=webp&quality=medium)
रेलवे ने मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाए (फाइल फोटो)
रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाने के आदेश दिए हैं. गोरखपुर से मुंबई की ओर जाने वाली वाली ट्रेनों में लम्बी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए ये आदेश दिए गए हैं. रेलवे के सिस्टम में एक्सट्रा कोच की फीडिंग की जा रही है. इस डिब्बों के सिस्टम पर आते ही वेटिंग टिकट वाले बहुत से यात्रियों के टिकट कन्फर्म हो जाएंगे.
यात्रियों को मिलेगी राहत
नॉर्थइस्ट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इन एक्सट्रा कोचों को लगाए जाने से यात्रियों को तुरंत राहत मिलेगी. ट्रेन चलने के काफी पहले इन कोचों को फीड कर दिया जाएगा. इस व्यवस्था से जहां यात्रियों को राहत मिलेगी वहीं टिकट दलालों पर लगाम लगाने में भी मदद मिलेगी.
इन ट्रेनों में बढ़ाए गए एक्सट्रा कोच