&format=webp&quality=medium)
भारतीय रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों की सेवाओं को बढ़ाया (फाइल फोटो)
भारतीय रेलवे (indian Raiwlays) ने रेल यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए जयपुर से दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन के बीच विशेष साप्ताहिक ट्रेन सप्ताह में तीन चलाने का ऐलान किया है. इस स्पेशल ट्रेन को रेलगाड़ी संख्या 09731/09732 के तहत चलाया जाएगा.
ये होगा इस ट्रेन का शिड्यूल
जयपुर - दिल्ली छावनी स्टेशन के बीच चल रही तेजस एक्सप्रेस जयपुर से 31.03.2020 तक हर मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को सुबह 07.35 बजे चलेगी. ये ट्रेन उसी दिन दोपहर 01.20 बजे दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. वापसी में रेलगाड़ी संख्या 09732 दिल्ली छावनी-जयपुर स्पेशल रेलगाड़ी दिल्ली छावनी से 31.03.2020 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को दोपहर 03.00 बजे चलेगी. ये ट्रेन उसी दिन रात 09.20 बजे जयपुर पहुँचेगी.
रास्ते में इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
जयपुर - दिल्ली छावनी स्टेशन के बीच चलाई जा रही ये विशेष ट्रेन रास्ते में गांधीनगर जयपुर, गिटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी तथा गुडगांव स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एक AC 3 टीयर, 4 स्लीपर क्लास, दो जनरल क्लास, एक AC चेयरकार, तीन चेयरकार क्लास के डिब्बे होंगे.
रेलवे ने इन विशेष रेलगाड़ियों की सेवाओं को बढ़ाया गया
रेलयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रेन नम्बर 01701/01702 जबलपुर-हरिद्वार- जबलपुर साप्ताहिक ट्रेन, ट्रेन नम्बर 09809/09810 कोटा-हज़रत निजामुद्दीन-कोटा, ट्रेन नम्बर 01707/01708 जबलपुर-अटारी-जबलपुर, ट्रेन नम्बर 01709/01710 जबलपुर-अटारी-जबलपुर साप्ताहिक ट्रेन, ट्रेन नम्बर 04781/04782 बठिंड़ा-अनुपगढ-बठिंडा रेगुलर ट्रेन, ट्रेन नम्बर 04783/04784 बठिंड़ा-सूरतगढ़-बठिंडा दैनिक स्पेशल रेलगाड़ियों की सेवाओं को बढ़ाया गया है.